सिनेमा

सिनेजीवन: करण जौहर की हाउस पार्टी में शामिल सितारों पर विधायक ने लगाया ड्रग्स लेने का आरोप, देखें पार्टी का वीडियो

शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने करण जौहर की हाउस पार्टी में मौजूद सितारों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर इन सितारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर की हाउस पार्टी को लेकर विवाद जारी है। ये विवाद अब राजनीति रंग लेता दिख रहा है। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने करण जौहर की हाउस पार्टी में मौजूद सितारों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर इन सितारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सिरसा ने पार्टी में मौजूद सभी सितारों से डोप टेस्ट कराने को कहा है। उनका कहना है कि अगर सभी सितारे बेगुनाह हैं और कोई नशा नहीं किया है तो वो डोप टेस्ट कराएं। विधायक का कहना है कि वो लोगों को इन सेलेब्स के नशे में गिरफ्त चेहरे को दिखाना चाहते हैं।

दरअसल, इशिता यादव नाम की एक यूजर ने सिरसा से पूछा कि उन्हें क्यों इस बात की चिंता हो रही है कि सितारों ने ड्रग्स ली है? जवाब में विधायक ने लिखा- ''चूंकि इशिता यादव इन सेलेब्स का बचाव कर रही हैं और ड्रग्स लेने पर उनकी बेगुनाही की वकालत कर रही हैं। चलो हम सब करण जौहर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर से डोप टेस्ट करवाने का अनुरोध करते हैं। फिर इस रिपोर्ट को ट्विटर पर शेयर कर आप मुझे गलत साबित करें।''

इससे पहले बुधवार को भी सिरसा ने ट्वीट किया था। सिरसा का कहना था कि मैं अपने स्टैंड पर कायम हूं। इन नशेड़ियों की जगह जेल है, समाज में नहीं।

बता दें कि करण जौहर की एक पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, शाहिद कपूर, जोया अख्तर, अयान मुखर्जी, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, वरुण धवन जैसे सितारे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बारे में तमाम लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति