सिनेमा

नहीं रहे 'परिणीता' के डायरेक्टर प्रदीप सरकार, 67 साल की उम्र में निधन

फिल्म 'परिणीता' के डायरेक्टर प्रदीप सरकार का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभी कुछ दिन पहले सतीश कौशिक के निधन से बॉलीवुड उबर नहीं पाया था कि अब ये खबर सामने आई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आई है। फिल्म 'परिणीता' के डायरेक्टर प्रदीप सरकार का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे डायलेसिस पर थे। उनका पोटेशियम लेवल बहुत तेजी से गिरा, जिसके बाद प्रदीप सरकार को देर रात अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

Published: 24 Mar 2023, 9:46 AM IST

प्रदीप सरकार डायरेक्टर के साथ एक बेहतरीन राइटर भी थे। उन्होंने विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस से अपने करियर की शुरुआत की थी। 17 सालों तक मेनस्ट्रीम एडवरटाइजिंग में उन्होंने बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर-आर्ट काम किया। इसके उनकी निर्देशकीय जर्नी शुरू हुई। वे एड फिल्ममेकर बने। कमर्शियल्स के अलावा उन्होंने कई हिट म्यूजिक वीडियोज भी डायरेक्ट किए।

Published: 24 Mar 2023, 9:46 AM IST

प्रदीप सरकार ने कई सुपरहिट फिल्में बनाईं, लेकिन सैफ अली खान और विद्या बालन स्टारर फिल्म परिणीता सबसे ज्यादा पसंद की गई। बतौर फिल्म डायरेक्टर परिणीता उनकी पहली फिल्म थी। इसी फिल्म ने अभिनेत्री विद्या बालन को स्टार बनाया। फिल्म परिणीता नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसने 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे। प्रदीप सरकार के डायरेक्शन में बनी आखिरी हिंदी फिल्म हेलीकॉप्टर ईला थी। इस फिल्म में काजोल लीड रोल नजर आई थीं।

Published: 24 Mar 2023, 9:46 AM IST

प्रदीप सरकार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। कई फिल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने ट्वीट कर कहा, “हमारे प्यारे डायरेक्टर दादा अब नहीं रहे। मैंने अपना करियर उनके साथ शुरू किया था। उनका टैलेंट गजब का था। उनकी फिल्में लार्जर देन लाइफ होती थीं। उन्हें बहुत याद किया जाएगा।“

Published: 24 Mar 2023, 9:46 AM IST

अभिनेता अजय देवगन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त कीं। अभिनात मनोज बाजपेयी और हंसल मेहता समेत कई फिल्मी हस्तियों ने प्रदीप सरकार के निधन पर दुख जताया है।

Published: 24 Mar 2023, 9:46 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 24 Mar 2023, 9:46 AM IST