सिनेमा

सिनेजीवन: प्रियंका ने निक को अनोखे अंदाज में विश किया बर्थडे और थॉर सीरीज की अगली फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ ही होंगे हीरो

निक के जन्मदिन पर उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने एक नोखे अंदाज में एक प्यारा सा नोट लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और थॉर सीरीज की अगली फिल्म ‘थॉर : लव एंड थंडर’ में मुख्य भूमिका क्रिस हेम्सवर्थ ही निभाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के 27वें जन्मदिन के मौके पर एक बेहद ही प्यारा सा नोट लिखा। सोमवार की रात को इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने निक के साथ वाली अपनी एक वीडियो कोलाज को साझा करते हुए लिखा, "मेरी जिंदगी की रोशनी। तुम्हारे साथ बिताया हर पल पहले से बेहतर होता है। तुम दुनिया की सभी खुशियों के हकदार हो। मेरे अब तक के मिले सभी से तुम सबसे ज्यादा उदार और प्यार करने वाले इंसान हो जिसके लिए तुम्हें धन्यवाद। मेरा बनने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे जान। आई लव यू निक जोनस।"

Published: undefined

प्रियंका ने साल 2018 के दिसंबर में जोधपुर के उमेद भवन में बड़े ही भव्य तरीके से निक से शादी की थी। फिलहाल प्रियंका शोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' की रिलीज की तैयारी में व्यस्त हैं जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम है।

Published: undefined

फोटो: सोशल मीडिया

थॉर सीरीज की अगली फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ ही होंगे हीरो

क्रिस हेम्सवर्थ 'थॉर' फ्रेंचाइजी के स्टार बने रहेंगे। निर्देशक ताइका वेटिटी ने इस बारे में आश्वस्त किया है, जो आगामी 'थॉर : लव एंड थंडर' का निर्देशन कर रहे हैं।

अभिनेत्री नताली पोर्टमैन, जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी में वैज्ञानिक जेन फोस्टर की भूमिका निभाई थी, वे भी आगामी चौथे भाग में फीमेल थॉर के रूप में होंगी, लेकिन हेम्सवर्थ को चिंतिंत होने की जरूरत नहीं है।

Published: undefined

वेटिटी ने एमटीवी न्यूज द्वारा यह पूछे जाने पर कि 'थॉर : लव एंड थंडर' का स्टार कौन होगा। उन्होंने कहा, "वह क्रिस होंगे। यह एक 'थॉर' फिल्म है। वे थॉर हैं। यह एक थॉर की फिल्म है। वे पोर्टमैन भी इसमें हैं।"

वेटिटी ने यह भी बताया कि उन्होंने पटकथा का काम पूरा कर लिया है। 'थॉर : लव एंड थंडर' में तेस्सा थॉम्पसन भी होंगी। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज होने की उम्मीद है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की