सिनेमा

'बॉर्डर-2' के साथ लौट रहे सनी देओल, कहा- 27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा हूं

फिल्म मेकर्स ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया। वीडियो में केवल टेक्स्ट है, इसमें फिल्म से जुड़ा कोई विजुअल नहीं है और बैकग्राउंड में सनी देओल की आवाज सुनाई देती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की 1997 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल आने वाला है। एक्टर और मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए इसकी घोषणा की।

सनी देओल की 'गदर 2' के बाद से उनकी 'बॉर्डर 2' की चर्चा जोरों पर थी।

गुरुवार को, फिल्म मेकर्स ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया। वीडियो में केवल टेक्स्ट है, इसमें फिल्म से जुड़ा कोई विजुअल नहीं है और बैकग्राउंड में सनी देओल की आवाज सुनाई देती है।

Published: undefined

वीडियो में सनी कहते हैं, "27 साल पहले, एक फौजी ने वादा किया था कि वह वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने, आ रहा है फिर से..''

वीडियो के आखिर में फिल्म का गाना 'संदेशे आते हैं' सुनाई देता है, जिसे सोनू निगम ने गाया था।

1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर जैसे कलाकारों ने काम किया था। इनके अलावा, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी जैसे सहायक कलाकार भी थे।

Published: undefined

फिल्म में लोंगेवाला की लड़ाई को काल्पनिक तरीके से दिखाया गया था।

फिल्म में अनु मलिक ने म्यूजिक दिया था और जावेद अख्तर ने गाने लिखे थे। यह फिल्म भारत की वॉर फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर रही।

खबर है कि 1997 में 'बॉर्डर' को डायरेक्ट करने वाले जे.पी.दत्ता 'बॉर्डर-2' को प्रोड्यूस करेंगे। वहीं उनकी बेटी निधी दत्ता, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार को-प्रोड्यूसर होंगे।

इसका निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। फिल्म में सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चंदपुरी के रोल में ही दिखाई देंगे। वहीं आयुष्मान खुराना भी लीड रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी इन सभी खबरों की पुष्टि नहीं है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा, सुरक्षित बचे 148 यात्री

  • ,
  • खेल: 'अय्यर की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड T20 सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी' और मुंबई छोड़ बेंगलुरु शिफ्ट हुए पंड्या

  • ,
  • खड़गे ने मनरेगा के बकाये पर मोदी सरकार को घेरा, ‘जी राम जी’ के प्रावधानों पर भी मांगा जवाब

  • ,
  • अजय राय का बीजेपी सरकार पर हमला, 'जब तक राम मंदिर जाने की इजाजत नहीं मिलती, तब तक अयोध्या नहीं छोड़ेंगे'

  • ,
  • सिनेजीवन: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी और अमित सियाल ने संघर्षों से बनाई पहचान