सिनेमा

कान्स में रिलीज हुआ 'मुजीब' का ट्रेलर, श्याम बेनेगल ने बताया असाधारण शख्स पर आधारित एक बेहद अहम फिल्म

श्याम बेनेगल ने कहा कि शेख मुजीबुर्रहमान एक असाधारण शख्स थे। वह एक मध्यम वर्गीय पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति थे और बहुत ही साधारण जीवन जीते थे, लेकिन उनकी एक ज्वलंत महत्वाकांक्षा थी जिसने उन्हें बांग्लादेश बनाने में मदद की। फिल्म पर काम करना बिल्कुल अद्भुत था।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

दिग्गज फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल की फिल्म 'मुजीब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन' ने 75वें कान फिल्म महोत्सव में विशेष ध्यान आकर्षित किया है। फिल्म बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के बारे में बोलते हुए श्याम बेनेगल ने कहा कि शेख मुजीबुर्रहमान एक असाधारण व्यक्ति थे।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री हसन महमूद की उपस्थिति में कान में भारतीय पवेलियन में 90 सेकंड के ट्रेलर को लॉन्च किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्याम बेनेगल कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल नहीं हो सके थे, इसलिए बाद में उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए एक वीडियो संदेश साझा किया।

वीडियो संदेश में बेनेगल ने कहा किया कि "यह एक भारत-बांग्लादेश सह-उत्पादन है, जो वास्तव में अपनी तरह का पहला है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है क्योंकि मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि मुझे उपमहाद्वीप के कुछ बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला है। शेख मुजीबुर्रहमान एक असाधारण व्यक्ति थे।"

श्याम बेनेगल ने कहा, "वह एक बहुत ही मध्यम वर्गीय पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति थे और एक बहुत ही साधारण जीवन जीते थे, लेकिन उनकी एक ज्वलंत महत्वाकांक्षा थी जिसने उन्हें बांग्लादेश बनाने में मदद की। फिल्म पर काम करना बिल्कुल अद्भुत था"।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म