सिनेमा

अभिनेता शशि कपूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम  संस्कार, शामिल हुईं बॉलीवुड की कई हस्तियां

अभिनेता शशि कपूर का मुंबई के सांताक्रूज श्मशान में अंतिम संस्कर कर दिया गया। उनके शव को तिरंगे में लपेट कर लाया गया। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया अभिनेता शशि कपूर का अंतिम संस्कार

दिग्गज अभिनेता-फिल्मकार शशि कपूर का 5 दिसंबर को मुंबई के सांताक्रूज श्मशान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके शव को तिरंगे में लपेट कर लाया गया और पुलिस ने उन्हें तीन बंदूकों की सलामी दी। शशि कपूर का 4 दिसंबर को 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। शशि कपूर ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

फोटो: IANS

शशि कपूर के अंतिम यात्रा में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। अमिताभ बच्चन, सलीम खान, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अनिल कपूर, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, संजय दत्त, रणबीर कपूर, नसीरुद्दीन शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुप्रिया पाठक, शक्ति कपूर और सुरेश ओबेराय जैसी बॉलीवुड हस्तियां अंतिम संस्कार में मौजूद थे।

फोटो: IANS

पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर ने बाल कलाकार के रूप में काम करने के बाद, 961 में फिल्म 'धर्मपुत्र' के साथ बॉलीवुड में मुख्य अभिनेता के रूप में बाकायदा शुरुआत की थी।

फोटो: IANS

शशि कपूर को साल 2011 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। 2015 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया

उन्होंने ब्रिटिश अभिनेत्री जेनिफर केंडल से शादी की थी, जिनका सितंबर 1984 में निधन हो गया था। शशि कपूर की एक बेटी संजना कपूर और दो बेटे कुणाल और करण कपूर हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान