क्रिकेट

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित हुआ टीम इंडिया का स्विंग का किंग

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, महिला टीम की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ और बल्लेबाज पूनम राउत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, महिला टीम की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ और बल्लेबाज पूनम राउत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित किया गया है। भुवनेश्वर ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 4.65 इकोनॉमी रेट से छह विकेट लिए थे जबकि पांच मैचों की टी20 सीरीज में चार विकेट झटके थे।

राजेश्वरी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3.56 के इकोनॉमी रेट से आठ विकेट लिए थे जबकि तीन मैचों की टी20 सीरीज में चार विकेट हासिल किए थे।

पूनम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 263 रन बनाए और वह वनडे सीरीज में भारत की ओर से शीर्ष स्कोरर रहीं। उन्होंने इस सीरीज में एक शतक और दो अर्धशतक जड़ा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ममता बनर्जी का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- कोलकाता में कानून-व्यवस्था फेल, तो गांवों का क्या होगा?

  • ,
  • हल्द्वानी में कांग्रेस का सत्याग्रह, शुद्धीकरण करने वालों पर FIR करने, राहुल गांधी पर दर्ज केस वापस लेने की मांग

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले- अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार, ईरान पर कभी भी हो सकते हैं और हमले और ‘200 लोग लापता हैं'

  • ,
  • दो महिला पत्रकारों ने अमित शाह के कार्यक्रम से हिरासत में लेने, पीटने का आरोप लगाया, दिल्ली पुलिस ने किया इनकार

  • ,
  • ममता बनर्जी की BJP को सीधी चेतावनी, तृणमूल पर हमले जारी रहे तो दिल्ली में बीजेपी नेताओं के घरों के बाहर देंगे धरना