क्रिकेट

गांगुली की सेहत को लेकर आई बड़ी खबर, वुडलैंड्स अस्पताल ने कहा- दिल की...

बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के दिल की जांज करने के लिए इकोकार्डियोग्राफी की जाएगी। सोमवार को बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

फोटो : IANS
फोटो : IANS 

बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के दिल की जांज करने के लिए इकोकार्डियोग्राफी की जाएगी। वुडलैंड्स अस्पताल ने सोमवार को बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बयान में कहा गया है, "डॉक्टर उनके स्वास्थ पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं और समय-समय पर उपयुक्त कदम उठा रहे हैं।"

गांगुली को शनिवार को चक्कर आने और ब्लैकआउट के अलावा सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें यह शिकायत अपने घर में बने जिम में वर्जिश करने के बाद हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने पारिवारिक डॉक्टर को बुलाया जिन्होंने पूर्व बल्लेबाज को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। रविवार को दोपहर में उनकी एजिंयोग्राफी हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े लोगों ने फोन कर गांगुली के हालचाल पूछे थे। गांगुली ने मोदी से कहा था कि वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। मोदी ने उनकी पत्नी डोना से भी बात की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में आए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, बोले- चिंताएं और सरोकार वास्तविक, हल करे सरकार

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, लगातार चौथे दिन गिरावट जारी और रुपया भी हुआ कमजोर

  • ,
  • प्रत्यर्पण की मांग के बीच शेख हसीना का ऐलान- जेल या फांसी का खतरा मंजूर, फिर भी लौटूंगी बांग्लादेश