क्रिकेट

गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

रनों के लिहाज से भारत ने अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया। दक्षिण अफ्रीका ने 2006 में जोहानिसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन के लक्ष्य का पीछा किया था। इस तरह भारत वनडे में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त
गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त फोटोः @BCCI

वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक लक्ष्य धरा रह गया

वेस्टइंडीज की तरफ से तीन सेंचुरी बेकार गई

शुभमन गिल की डबल सेंचुरी से भारत जीता

भारत ने अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया

गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल की डबल सेंचुरी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के 405 रन के विशाल लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में दमदार जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने के मामले में रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के अब तक के सबसे बड़े वनडे स्कोर सात विकेट पर 405 रन के जवाब में भारत ने गिल के 133 गेंदों पर नाबाद 233 रन (26 चौके, आठ छक्के) और रोहित के 35वें शतक (75 गेंदों पर 101 रन, 10 चौके, छह छक्के) की बदौलत शानदार जीत दर्ज की। भारत ने 43.3 ओवर में दो विकेट पर 406 रन बनाकर 39 गेंद शेष रहते जीत हासिल की। इस तरह रनों के लिहाज से भारत ने अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया। दक्षिण अफ्रीका ने 2006 में जोहानिसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन के लक्ष्य का पीछा किया था। इस तरह भारत वनडे में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

वेस्टइंडीज ने तीन शतकों की बदौलत खड़ा किया स्कोर

वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल (101), शाई होप (104) और आमिर जांगू (114) के शतकों की बदौलत यह स्कोर खड़ा किया था। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। इस टीम को 37 के स्कोर पर कीसी कार्टी (9) के रूप में पहला झटका लग गया था, जिसके बाद जॉन कैंपबेल ने शाई होप के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 गेंदों में 110 रन जोड़ते हुए टीम को 147 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

वेस्टइंडीज के काम नहीं आए तीन शतक

कैंपबेल 68 गेंदों में 5 छक्कों और 9 चौकों के साथ 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान शाई होप ने आमिर जंगू के साथ 131 गेंदो में 182 रन जोड़कर टीम को 300 के पार पहुंचा दिया। होप 94 गेंदों में 104 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 8 चौके शामिल रहे, जबकि आमिर 77 गेंदों में 3 छक्कों और 13 चौकों के साथ 114 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा, रोस्टन चेज ने 29 रन की नाबाद पारी खेली। भारत के लिए गूरनूर बरार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट अपने नाम किया।

रोहित के बाद गिल का बल्ला गरजा

इसके जवाब में भारत ने 43.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 158 गेंदों में 255 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। रोहित 75 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 101 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गिल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 65 रन जुटाकर टीम को 300 के पार पहुंचा दिया।

गिल 133 गेंदों में 223 रन बनाकर नाबाद रहे

यहां से गिल ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 68 गेदों में 86 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। गिल 133 गेंदों में 223 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान 8 छक्के और 26 चौके लगाए। यह वनडे फॉर्मेट में गिल का सबसे बड़ा स्कोर रहा। ऋतुराज गायकवाड़ 37 गेंदों में 2 चौकों के साथ 31 रन बनाकर नाबाद रहे। मेहमान टीम की तरफ से जेडेन सील्स और शमार जोसेफ ने एक-एक सफलताएं हासिल कीं। भारत ने सीरीज का पहला मैच भी 8 विकेट से अंतर से अपने नाम किया था। अब तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है, जिसके बाद 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का आयोजन होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया

  • ,
  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना