क्रिकेट

ICC प्लेयर ऑफ द मंथः मेंस अवॉर्ड जसप्रीत बुमराह की झोली में, वुमेंस अवॉर्ड स्मृति मंधाना ने किया अपने नाम

बुमराह को आईसीसी ने जून महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना, वहीं महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को इस वैश्विक संस्था ने ‘जून महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी’ चुना।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

टी20 विश्व कप में भारत के विजयी अभियान के नायक रहे जसप्रीत बुमराह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को जून महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना।

भारत के लिए यह दोहरी खुशी का मौका था क्योंकि महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को इस वैश्विक संस्था ने ‘जून महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी’ चुना। मंधाना को यह पुरस्कार पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में बल्ले सब दमदार प्रदर्शन करने पर दिया गया।

बुमराह ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज को पछाड़कर यह खिताब जीता जबकि मंधाना ने इंग्लैंड की माइया बाउचर और श्रीलंका की विस्मी गुणारत्ने को पीछे छोड़कर महिलाओं का पुरस्कार जीता।

आईसीसी ने यहां जारी बयान में कहा कि पिछले महीने टी-20 विश्व कप में 15 विकेट चटकाकर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये बुमराह ने जून के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी जीता है।

आईसीसी के बयान में बुमराह ने कहा, ‘‘मुझे जून के लिए आईसीसी का महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने जाने पर खुशी हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अमेरिका और वेस्टइंडीज में कुछ यादगार सप्ताह बिताने के बाद मेरे लिये यह विशेष सम्मान है। एक टीम के तौर पर हमें जश्न मनाने के काफी मौके मिले और इस में योगदान देकर मुझे अच्छा लगा।

बुमराह ने टी20 विश्व कप में 8.26 की औसत से विकेट चटकाये जबकि महज 4.17 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन दिये।

महिला वर्ग में मंधाना ने बेंगलुरु में पहले एकदिवसीय में 117 रन की शानदार पारी खेली। उनके शतक से भारत पांच विकेट पर 99 रन से 265 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा, जो दक्षिण अफ्रीका के लिए काफी साबित हुआ।

उन्होंने दूसरे मैच में 120 गेंद में 136 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वह तीसरे मैच में 90 रन पर आउट होने के कारण शतकों की हैट्रिक पूरा करने से चूक गयी। मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में 343 रन बनाये और श्रृंखला की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं जून के लिए आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार जीतकर वास्तव में खुश हूं। टीम ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसमें मैं योगदान देकर खुश हूं।  हमने एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला जीती और उम्मीद है कि हम अपना फॉर्म जारी रखेंगे और मैं भारत के लिए और अधिक मैच जीतने में योगदान दे सकता हूं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज