क्रिकेट

पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच में धोनी पर बुरी तरह भड़क गए थे द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग ने सुनाया पूरा किस्सा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि उन्होंने एक बार पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को जबरदस्त गुस्से में देखा था ,जब पाकिस्तान के खिलाफ एक ढीले शॉट के कारण युवा महेंद्र सिंह धोनी ने अपना विकेट गंवा दिया था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि उन्होंने एक बार पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को जबरदस्त गुस्से में देखा था ,जब पाकिस्तान के खिलाफ एक ढीले शॉट के कारण युवा महेंद्र सिंह धोनी ने अपना विकेट गंवा दिया था। सहवाग ने क्रिकबज पर पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को द्रविड़ के सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हालिया विज्ञापन की चर्चा करते हुए बताया , मैंने देखा है कि राहुल द्रविड़ किस हद तक नाराज हो सकते हैं। यह उस समय की घटना है जब हम पाकिस्तान में थे और धोनी एक नए खिलाड़ी थे, तब उन्होंने एक शॉट खेला और पॉइंट पर पकड़े गए। द्रविड़ उनके इस शॉट पर बहुत नाराज थे। उस समय द्रविड़ ने नाराज होते हुए कहा था कि 'यही तरीका है कि आपके खेलने का? आपको मैच समाप्त करके आना चाहिए था।''

व्यापक रूप से शांत और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाने वाले द्रविड़ विज्ञापन में बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम में साथी यात्रियों पर चिल्लाते और हंसते हुए देखा जा सकता है।

सहवाग ने आगे कहा कि धोनी बहुत ज्यादा शॉट नहीं मार रहे थे और अगली बार जब भी वह बल्लेबाजी करने गए तो वह विकेट पर रुकना चाह रहे थे।

सहवाग ने कहा, जब धोनी अगली बार बल्लेबाजी के लिए आए, तो मैं देख सकता था कि वह ज्यादा शॉट नहीं मार रहे थे। मैंने जाकर उनसे पूछा कि क्या गलत है। उन्होंने कहा कि वह द्रविड़ द्वारा फिर से डांटना नहीं खाना चाहते। "

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: SIR पर SC की दो टूक- फॉर्म-6 में बदलाव को हमने मंजूरी नहीं दी, CJI बोले- किसने किया बदलाव देखेंगे

  • ,
  • पटना: ‘दो कचौड़ी, एक समोसा, BPSSC का क्या भरोसा’, दारोगा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस लेने की मांग

  • ,
  • ‘फॉर्म-6 में बदलाव की हमने मंजूरी नहीं दी', SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, केंद्र और ECI को भेजा नोटिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, अभ्यर्थियों को भेजे नोटिस भी वापस लेने को कहा

  • ,
  • 'अपराधियों में डर पैदा करने की जरूरत', दिल्ली में रेप की घटनाओं पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, पुलिस को दिए निर्देश