क्रिकेट

Ind vs Eng: तीसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को झटका, कप्तान कोहली समेत इन खिलाड़ियों को भारी नुकसान!

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को मोटेरा के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में धीमी ओवर की गति को लेकर भारत पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को मोटेरा के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में धीमी ओवर की गति को लेकर भारत पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया है। भारतीय टीम को मैच के दौरान निर्धारित समय से एक ओवर कम फेंकने का दोषी पाया और फिर इसके बाद मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने उनपर जुर्माना लगाया।

आईसीसी ने एक बयान में कहा कि भारत को आईसीसी की आचार संहिता के 2.22 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसलिए उनके खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है।

क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने आगे कहा कि कोहली ने अपना गलती और जुर्माने की राशि को स्वीकार कर ली है और इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं है।


मैदानी अंपायर अनिल चौधरी और केएन अनंतापदमनाभन तथा थर्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने भारतीय टीम पर यह आरोप लगाया।

मेजबान भारत ने रविवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 15 Mar 2021, 7:19 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दो मजदूरों की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई गई सुरक्षा, कुलगाम में सर्च ऑपरेशन

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, केरल के 8 जिलों में रेड अलर्ट

  • ,
  • CWG 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, जैवलिन थ्रो में जीता सिल्वर मेडल, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर किया कब्जा

  • ,
  • कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत, जानें कहां-कहां घटे दाम?