
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज से फाइनल में पहुंचने की जंग शुरू हो गई है। आज प्लेऑफ के पहले क्वालीफायर का मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। जीटी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लेते हुए आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है।
Published: undefined
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह अच्छा विकेट लग रहा है। इस ग्राउंड में, दूसरी पारी में थोड़ी ओस होती है, इसलिए बोर्ड पर टोटल होना और फिर उसे चेज करने की कोशिश करना हमेशा अच्छा होता है। मुझे लगता है, यह मैच गेम से इक्वेशन हटाने के बारे में है। हम बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और उम्मीद है कि हम ऐसा करना जारी रखेंगे। मैंने यहां अंडर 14 और अंडर 16 दिनों में बहुत खेला है। यह दुनिया के सबसे सुंदर मैदानों में से एक है। हमने एक बदलाव किया है। अरशद खान की जगह कुलवंत आए हैं।"
Published: undefined
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस के समय कहा, "विकेट काफी अच्छा लग रहा है। यह काफी हार्ड है। गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी। मुझे लगता है कि यह 40 ओवर में नहीं बदलेगा। यहां बल्लेबाजी करना अच्छा होगा। हम बोर्ड पर अच्छा टोटल लगाने और उन्हें दबाव में रखने की कोशिश करेंगे। सीधे फाइनल में जाने के लिए एक अच्छा गेम है, लेकिन हम एक बार में एक गेम पर ध्यान दे रहे हैं। हम इस गेम में अपना बेस्ट देंगे। हमने अच्छा क्रिकेट खेला है। विपक्षी टीम पर ज्यादा फोकस करने के बजाय अपनी ताकत पर हम फोकस कर रहे हैं।"
Published: undefined
आरसीबी लीग चरण के 14 मैचों में 9 जीत के साथ 18 अंक लेकर अंकतालिका में पहले स्थान पर है। गुजरात टाइटंस के भी 14 मैचों में 9 जीत के साथ 18 अंक हैं, लेकिन आरसीबी से कमजोर रन रेट की वजह से जीटी दूसरे स्थान पर है। लीग चरण के 2 मैचों में दोनों ही टीमें 1-1 बार विजयी रही थीं। पहले मैच में आरसीबी 5 विकेट से जीती थी, जबकि दूसरे मैच में जीटी ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। आज के इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वो सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना लेगी।
Published: undefined
आज की आरसीबी प्लेइंग इलेवन: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम दार।
जीटी प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined