क्रिकेट

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा रन चेज भी है। इससे पहले, एसआरएच के खिलाफ सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड भी पंजाब किंग्स के ही नाम था। वहीं, यह आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी है।

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
IPL 2026: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य फोटोः IANS

आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हरा दिया। एसआरएच से मिले 220 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने 18.5 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा रन चेज भी है।

Published: undefined

इससे पहले, एसआरएच के खिलाफ सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड भी पंजाब किंग्स के ही नाम था। आईपीएल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने 206 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। हालांकि, शनिवार को मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Published: undefined

वहीं, यह आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी है। आईपीएल में सबसे बड़े रन चेज का सफलतापूर्वक पीछा करने का रिकॉर्ड भी पंजाब किंग्स के नाम है। टीम ने साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 262 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। आईपीएल में पंजाब ने यह 10वीं बार 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को चेज किया है।

Published: undefined

पंजाब किंग्स की जीत के नायक कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर लौटे। अय्यर ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, प्रियांश आर्या ने महज 20 गेंदों में 285 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 57 रन बनाए, तो प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों में 51 रन बनाए।

Published: undefined

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 219 रन लगाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में अभिषेक ने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं, ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन संघर्ष करते हुए नजर आए और 33 गेंदों का सामना करने के बाद 39 रन ही बना सके। कप्तान ईशान किशन ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए।

Published: undefined