
World Cup 2023 शुक्रवार को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के मुकाबले से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हालत खराब हो गई है। जानकारी के मुताबिक कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शहर में आने के बाद से वायरल फीवर हुआ। आपको बता दें, पाकिस्तानी खिलाड़ी बीते रविवार 15 अक्टूबर को अहमदाबाद से बेंगलुरु पहुंचे थे।
PCB के मीडिया मैनेजर अहसान इफ्तिखार नागी के मुताबिक मंगलवार को ज्यादातर पाकिस्तानी खिलाड़ी जिन्हें वायरल फीवर था रिकवर हो गए हैं। पिछले दिनों कुछ खिलाड़ियों को बुखार हो गया था। इनमें से ज्यादातर खिलाड़ी पूरी तरह से रिकवरी पर हैं। जो भी खिलाड़ी अभी रिकवरी की स्टेज पर हैं उन्हें मेडिकल पैनल की ऑब्जरवेशन में रखा गया है।
गौरतलब है कि बेंगलुरु में बीते कुछ दिनों में वायरल फीवर के बहुत से केस देखने को मिले हैं। कुछ दिनों के बाद से मौसम के बदलते रुख की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। बता दें कि 20 अक्टूबर को पाकिस्तान की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी। पाक टीम प्वाइंट्स टेबल पर अच्छी पोजिशन में है। ऐसे में इस मैच को जीतकर वो फिर एक बाद मजबूत स्थिति में लौट सकती है। वहीं ऑस्ट्रेलिया का अब तक का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में निराशाजनक रहा है। ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट्स टेबल पर तीन में से सिर्फ एक मैच जीतने के बाद आठवें पायदान पर है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए