क्रिकेट

IPL 2021: खिताब जीत सकती है दिल्ली कैपिटल्स, जानें कोच कैफ ने क्यों और किसके दम पर किया ये दावा

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने कहा है कि टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके दम पर वह इस बार खिताब जीत सकती है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने कहा है कि टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके दम पर वह इस बार खिताब जीत सकती है। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के पिछले सीजन में फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे मुंबई इंडियंस के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

कैफ ने कहा, " इस साल हम एक कदम और आगे बढ़ना चाहते हैं और दिल्ली कैपिटल्स टीम का यही लक्ष्य है। हमारे पास खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं। पिछले साल हम काफी करीब थे और इस साल अच्छी बात ये है कि ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों ने काफी क्रिकेट खेली है। वे लय में हैं और अच्छी लय के साथ आईपीएल में जा रहे हैं।"

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने शनिवार को यहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) में टीम के पहले अभ्यास सेशन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान खिलाड़ी कैच पकड़ने का अभ्यास कर रहे हैं।

कैफ ने कहा, " खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों से बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। एक कोचिंग ग्रुप के रूप में हमने फैसला किया है कि अब हमें फील्डिंग स्किल्स पर भी ध्यान देना चाहिए। खिलाड़ियों ने लाइट्स के अंदर कैच पकड़ने की प्रक्टिस की है। यह एक अच्छा सेशन था।" दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग क्वारंटीन पूरा करने के बाद टीम के साथ जुड़ेंगे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 04 Apr 2021, 3:45 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल

  • ,
  • दीपावली के बाद जहरीली हवा का बढ़ा खतरा, फेफड़ों से दिल तक को बीमार कर सकता है प्रदूषण, ऐसे करें बचाव