क्रिकेट

श्रेयस अय्यर बने ICC के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, इन दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में बीच के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करके पारी को संवारने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिससे भारत इस टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीतने में सफल रहा था। इससे पहले शुभमन गिल ने फरवरी महीने के लिए यह पुरस्कार जीता था।

श्रेयस अय्यर बने ICC के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, इन दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे
श्रेयस अय्यर बने ICC के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, इन दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे फोटोः सोशल मीडिया

टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कलात्मक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को मार्च महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी घोषित किया है। अय्यर ने न्यूजीलैंड के जैकब डफी और रचिन रवींद्र को पछाड़ कर यह सम्मान हासिल किया है। अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी एकदिवसीय प्रतियोगिता में सर्वाधिक 243 रन बनाए थे।

अवार्ड की घोषणा के बाद श्रेयस अय्यर ने आईसीसी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मार्च महीने के लिए आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने जाने पर मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह सम्मान अविश्वसनीय रूप से विशेष है, खासकर उस महीने में जब हमने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। एक ऐसा क्षण जिसे मैं हमेशा अपनी यादों में संजो कर रखूंगा।’’

अय्यर ने आगे कहा, ‘‘प्रत्येक क्रिकेटर का सपना होता है कि वह इतनी बड़ी प्रतियोगिता में भारत की जीत में योगदान दे। मैं अपने साथियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का उनके अटूट समर्थन और विश्वास के लिए आभारी हूं। प्रशंसकों को भी दिल से धन्यवाद। आपकी ऊर्जा और प्रोत्साहन हमें हर कदम पर आगे बढ़ने में मदद करते हैं।’’

यह लगातार दूसरा महीना है जबकि किसी भारतीय खिलाड़ी ने यह पुरस्कार हासिल किया। इससे पहले शुभमन गिल ने फरवरी महीने के लिए यह पुरस्कार जीता था। अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में बीच के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करके पारी को संवारने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाई जिससे भारत इस टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीतने में सफल रहा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 10 सितंबर को SC में होगी सत्य निकेतन हादसे पर सुनवाई, कोर्ट ने कहा- जरूरत पड़ी तो मामला अपने पास ट्रांसफर कराऐंगे

  • ,
  • 'आपको न्याय मिलेगा...' दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की बेरहमी से हत्या पर भड़के कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

  • ,
  • जयपुर के आमेर में टूरिस्ट गाइड की मौत से बवाल, चाकू से हुआ था हमला, बाजार बंद, 6 मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारी

  • ,
  • मुझे नहीं पता बागेश्वर बाबा कौन हैं, उन्हें बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं: सौगत रॉय

  • ,
  • कर्नाटक: अचानक यशवंतपुर एपीएमसी बाजार पहुंचे सीएम शिवकुमार, किसानों और व्यापारियों से की बात