क्रिकेट

स्मृति मंधाना का एक और कमाल! आईसीसी ने अपनी '100 प्रतिशत क्रिकेट सुपरस्टार' सूची में किया शामिल

भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना शुक्रवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की '100 प्रतिशत क्रिकेट सुपरस्टार' सूची में युवा सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा के साथ शामिल हो गई हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना शुक्रवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की '100 प्रतिशत क्रिकेट सुपरस्टार' सूची में युवा सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा के साथ शामिल हो गई हैं। शैफाली वर्मा, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर, वेस्ट इंडीज की हैली मैथ्यूज और दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्डट '100 प्रतिशत क्रिकेट सुपरस्टार' टीम महिला खिलाड़ीं बनीं।

Published: undefined

शुक्रवार को, आईसीसी ने पांच और खिलाड़ियों को जोड़ा जो इस पहल का हिस्सा हैं - मंधाना, फातिमा सना (पाकिस्तान), एश्ले गार्डनर (आस्ट्रेलिया), सोफिया डंकले (इंग्लैंड), और गैबी लुईस (आयरलैंड)।

26 साल की मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक दशक पूरा करने के करीब हैं। उन्होंने खुद को दुनिया भर में सबसे पूर्ण प्रारूप वाली खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। मंधाना ने 74 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें 42.52 की औसत से 2,892 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 क्रिकेट में, उनके नाम 92 मैचों में 2,192 रन हैं, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। मंधाना ने चार टेस्ट भी खेले हैं और इस प्रारूप में एक शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं।

Published: undefined

मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट में एक कप्तान के रूप में भी उभरी हैं। उनकी निरंतरता ने उन्हें 2021 आईसीसी महिला क्रिकेटर आफ द ईयर के रूप में नामित किया है, जबकि आईसीसी महिला खिलाड़ी रैंकिंग में वह क्रमश: एक दिवसीय और टी20 में बल्लेबाजों के लिए 10वें और चौथे स्थान पर हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: फायरिंग मामले में कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे खान सर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

  • ,
  • अगर परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचा तो..., लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर बेटी रोहिणी ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी

  • ,
  • पंजाब में फिरोजपुर में दिल दहलाने वाली घटना, अंतिम संस्कार के लिए जा रहे एक ही परिवार के आठ लोगों की सड़क हादसे में मौत

  • ,
  • कितनी मौतों के बाद सुरक्षित बनेगी दिल्ली? 6 सालों में आग से 543 लोग मरे, 4,400 से ज्यादा घायल

  • ,
  • 'लालू-राबड़ी को अपमानित करने की साजिश', Z प्लस सिक्योरिटी हटाने के विरोध में तेजस्वी ने भी लौटाई सरकारी सुरक्षा