
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाना है। दोनों टीमों के लिए सुपर-8 का यह पहला मैच है। ग्रुप स्टेज में अजेय रही दोनों ही टीमें सुपर-8 की शुरुआत भी जीत के साथ करना चाहेंगी। दक्षिण अफ्रीका के कोच शुक्री कॉनराड का मानना है कि भारतीय टीम पर दबाव ज्यादा होगा।
Published: undefined
शुक्री कॉनराड ने अभ्यास सत्र के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "दोनों टीमों पर दबाव है, लेकिन मौजूदा चैंपियन होने के नाते भारत इसे ज्यादा महसूस करेगा। दक्षिण अफ्रीका दबाव को अपनाएगा और उसका फायदा उठाएगा, न कि उससे घबराएगा।"
उन्होंने कहा, "भारतीय टीम पर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने का दबाव होगा। उम्मीद है कि हम उन्हें एक्सपोज कर पाएंगे और उस दबाव में उन्हें कमजोर बना पाएंगे। हालांकि, भारतीय टीम कमजोर नहीं है।"
Published: undefined
कॉनराड ने कहा, "मुझे लगता है कि हम सभी टॉप टीम के खिलाफ खेलने के दबाव के बारे में बात करते हैं। हमें ठीक से पता नहीं है कि वे किस दबाव में हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि जो खिलाड़ी पिछले तीन मैचों में तीन बार डक पर आउट हुआ है, उस पर अपनी टीम में जगह बनाने का दबाव नहीं है।"
दक्षिण अफ्रीका के कोच ने अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म को भारतीय टीम की कमजोरी नहीं मानते हुए कहा कि एक की खराब फॉर्म से टीम कमजोर नहीं होती। टीम इंडिया मजबूत है, और उन्होंने अभिषेक का समर्थन किया है।
भारतीय टीम के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का टी20 में हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इस पर कॉनराड का कहना था कि द्विपक्षीय सीरीज और विश्व कप के मैचों में बहुत अंतर होता है।
भारतीय टीम पिछले मैचों में स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करती हुई दिखी है। दक्षिण अफ्रीका के पास केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे और एडेन मार्करम के रूप में विकल्प हैं जिनका टीम फायदा उठाना चाहेगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined