
टीम इंडिया सुपर 8 मुकाबलों के लिए मैदान पर उतरेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम का पहला मुकाबला अफगानिस्तान से है। बता दें कि सुपर 8 का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। यहां रनों की बरसात होगी, क्योंकि यूएसए की पिच से ये बिल्कुल अलग है और बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है। हालांकि वेस्टइंडीज के इस मैदान पर अब तक भारत को निराशा हाथ लगी है। वहीं अफगानिस्तान की टीम फिलहाल फॉर्म में नजर आ रही है। ऐसे में भारत के लिए ये मुकाबला आसान नहीं होने वाला है।
भारत और अफगानिस्तान का सुपर-8 का मुकाबला बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। वहीं टॉस शाम 7:30 बजे होगा। आपको बता दें, बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम के मैदान पर गेंदबाज और बल्लेबाज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। इस मैदान की पिच मिट्टी, बारीक रेज और बजरी के बनी हुई है, जिसके चलते गेंदबाजों को उछाल मिलता है और वो स्विंग कर पाते हैं। इसके अलावा ये पिच स्पिनरों के लिए भी मददगार साबित होता है। वहीं पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाले टीम को इस पिच पर फायदा मिलता है। ऐसे में टीम पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करेगी।
केनिंग्सटन ओवल के पिच में अब तक कुल 47 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 30 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 17 मैचों में जीत रन का पीछा करने वाली टीम को मिली है। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 138 रन रहा है। बता दें कि बारबाडोस के मैदान पर आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ग्रुप राउंड के दौरान खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 201 रन बनाए थे। वहीं केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम के मैदान पर टीम इंडिया एक बार भी जीतने में सफल नहीं हुई है।
भारत ने इस मैदान पर आखिरी बार साल 2010 में टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसमें इंडिया को हार मिली थी। बता दें कि बारबाडोस में भारत का रिकॉर्ड बेहद की डराने हैं। टीम इंडिया ने अब तक इस मैदान पर सिर्फ 2 टी20 मैच खेले हैं और दोनों में ही हार हासिल हुई है। दरअसल, साल 2010 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को इस मैदान पर वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हराया था।
भारत और अफगानिस्तान के बीच अबतक 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। यानी भारत अब तक एक बार भी अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं हारा है।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल,संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, नजीबुल्लाह जद्रन, इब्राहिम जद्रन, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, गुलबदीन नैब, मोहम्मद इशाक, करीम जनत, नांगेयालिया खरोटे
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए