
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के इस ऐलान के एक सप्ताह बाद कि उनकी टीम 15 फरवरी को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के अहम मैच में भारत के साथ नहीं खेलेगी, अब ऐसी संभावनाएं दिख रही हैं कि यह मैच हो सकता है। अटकलें इसलिए तेज़ हो रही हैं क्योंकि पीसीबी आज शाम लाहौर में आईसीसी के दो सदस्यों वाली टीम से मिल रहा है। इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी 'एकजुटता' दिखाने के लिए मौजूद रहेंगे।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष को इस बैठक के लिए दिया गये न्योते से मज़बूत राजनीतिक संकेत मिलते हैं, क्योंकि जब से आईसीसी ने बांग्लादेश को वर्ल्ड टी 20 से बाहर किया है, पाकिस्तान लगातार कह रहा है कि टाइगर्स (बांग्लादेश) आईसीसी के 'दोहरे मापदंड' का शिकार हुए हैं। पिछले रविवार को पाकिस्तान सरकार द्वारा भारत के साथ मैच का एकतरफा बहिष्कार करने के फैसले की घोषणा के बाद, उनके प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने साफ किया था कि उनका रुख बांग्लादेश के 'समर्थन में' था, जबकि टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने उन्हें 'भाई' कहा।
Published: undefined
इस बीच, दुनिया के क्रिकेट को नियंत्रित करने वाली संस्था आईसीसी – पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ किसी भी संभावित सज़ा के बारे में चुप रही थी और उसने आईसीसी बोर्ड में लंबे समय तक वाइस चेयरमैन रहे उस्मान ख्वाजा (जो सिंगापुर का प्रतिनिधित्व करते हैं) को बैक चैनल बातचीत की ज़िम्मेदारी सौंपी थी। माना जाता है कि ख्वाजा, ओमान के पंकज खिमजी के साथ मिलकर, फोन पर बातचीत करके सभी पक्षों को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश में मुख्य बातचीत करने वाले थे। आईसीसी बोर्ड में यूएई के प्रतिनिधि मुबश्शिर उस्मानी भी लाहौर में ख्वाजा के साथ मीटिंग के लिए मौजूद हैं, जिसके नतीजे का क्रिकेट जगत बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।
Published: undefined
इसमें कोई शक नहीं कि पीसीबी इस मीटिंग का इस्तेमाल अपनी बात रखने के लिए कर रहा है, जहां वह आईसीसी के सामने बांग्लादेश पर किसी भी तरह की वित्तीय पाबंदी लगाने के खिलाफ एक शर्त रख सकता है। याद दिला दें कि मुस्तफिजुर रहमान विवाद के बाद आईसीसी ने जनवरी में ढाका में दो दूत भेजे थे ताकि उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाकर भारत में खेलने के लिए मनाया जा सके – लेकिन बांग्लादेश की मौजूदा सरकार ने अपना रुख बदलने से इनकार कर दिया था।
जब आईसीसी ने बांग्लादेश की अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की अपील रखी, तो वोटिंग में यह प्रस्ताव 14-2 से खारिज हो गया, जिसमें सिर्फ़ पाकिस्तान ने ही उसके पक्ष में वोट दिया। अगर पाकिस्तान मैच का बहिष्कार करता है, तो उसे मिलने वाले अंक गंवाने पड़ेंगे और मैच न होने के खेल पर गंभीर नतीजे हो सकते हैं, क्योंकि यह इस खेल का सबसे ज़्यादा मुनाफा कमाने वाला मैच है। अगर 15 फरवरी का मैच रद्द होता है, तो पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों पर आईसीसी की तरफ से बैन लग सकता है, और माना जा रहा है कि इस बैठक में इसी बात को तुरुप के इक्के की तरह इस्तेमाल किया जा रहा होगा।
Published: undefined
हो सकता है यह गुरुवार (12 फरवरी) को बांग्लादेश में होने वाले चुनावों से पहले एक सोची-समझी चाल हो – जिसमें पाकिस्तान अपने यहा की भू राजनीति की बदलती प्रकृति को देखते हुए बड़े भाई की भूमिका निभा रहा है। इसलिए अगले 48 घंटे या उससे ज़्यादा का समय ठीक एक हफ़्ते बाद होने वाले महा मुकाबले के भाग्य के लिए बहुत अहम लग रहा है।
Published: undefined