क्रिकेट

द्रविड़ को उम्मीद है किस्मत इस बार टीम इंडिया का देगी साथ, कहा- बारह महीने में तीन फाइनल हमारी निरंतरता की बानगी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल से पहले द्रविड़ ने कहा ,‘‘ यह अच्छी बात है कि हम लगातार अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। हम तीनों प्रारूपों में फाइनल में पहुंचे और खिलाड़ियों को इसका श्रेय जाता है।"

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय टीम के निवर्तमान कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि पिछले बारह महीने में तीन आईसीसी फाइनल खेलना उनकी टीम की शानदार निरंतरता के परिचायक है और उन्हें उम्मीद है कि चतुराई भरे क्रिकेट और तकदीर के साथ से इस बार उनकी टीम खिताब जीतेगी।

इस टी20 विश्व कप में भारत सबसे मजबूत टीम रही है। पिछले साल नवंबर में अपनी धरती पर वनडे विश्व कप में भी भारत ने लगातार दस मैच जीते लेकिन फाइनल में हार गया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल से पहले द्रविड़ ने कहा ,‘‘ यह अच्छी बात है कि हम लगातार अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। हम तीनों प्रारूपों में फाइनल में पहुंचे और खिलाड़ियों को इसका श्रेय जाता है। अगर हम अच्छा खेले और किस्मत ने साथ दिया तो हम जरूर जीतेंगे।’’

मानसिक तैयारी के बारे में उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल और फाइनल के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर होने से कुछ किया नहीं जा सकता। गयाना में इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराने के बाद टीम बारबडोस पहुंची है लेकिन कोच ने कहा कि मानसिक रूप से उनकी टीम मैच के लिये तैयार है।

उन्होंने कहा ,‘‘हमें बीच में एक ही दिन मिला लिहाजा अभ्यास संभव नहीं था । हम शारीरिक , मानसिक और रणनीतिक रूप से मैच के लिये तैयार हैं।’’

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 और वनडे विश्व कप में आस्ट्रेलिया से मिली हार से क्या सबक लिया है , यह पूछने पर द्रविड़ ने कहा ,‘‘कुछ भी नहीं । हमने वनडे विश्व कप में अच्छा खेला और फाइनल में भी पूरी तरह तैयार थे लेकिन दूसरी टीम हमसे बेहतर थी । खेल में यह होता है । अगर कोई टीम फाइनल में पहुंची है तो अच्छी ही होगी और उसे भी जीत का उतना ही हक है जितना हमें।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • हम हैं कामयाब-15: बचपन में ड्राइंग बनाने के शौक़ ने पीयूष श्रीवास्तव को बना दिया वास्तुकला का विशेषज्ञ

  • ,
  • झारखंड: 'सरकार ने मान ली छात्रों की 98% मांगें', प्रदर्शन के बीच सोरेन सरकार का बड़ा दावा, BJP पर आंदोलन हाईजैक करने का आरोप

  • ,
  • 'गृह मंत्री अमित शाह को सदन में जवाब के लिए निर्देशित करें', केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पत्र लिखा

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, एक हफ्ते में गोल्ड ₹8,600, सिल्वर ₹15,000 महंगे