अपराध

यूपी में अपराधियों का तांडव! आगरा-कानपुर हाईवे पर बदमाशों ने एक शख्स को गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस

अपराध के सबंध में आगरा ग्रामीण के एसपी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भागूपुर फ्लाईओवर पर फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया।

फोटो: ANI
फोटो: ANI 

उत्तर प्रदेश में बेखौफ अपराधियों का आतंक बढ़ता चला जा रहा है। प्रदेश में अपराधी सरेआम हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराध का ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा-कानपुर हाईवे पर देखने को मिला है। जहां सरेआम अपराधियों ने तांडव मचाया। बदमाशों ने आगरा-कानपुर हाईवे पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

अपराध के संबंध में आगरा ग्रामीण के एसपी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया, “भागूपुर फ्लाईओवर पर फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा