अपराध

झारखंड के गोड्डा के स्कूल में शिक्षक का खूनी खेल, दो सहकर्मियों को मौत के घाट उतारा, खुद को भी मारी गोली

इस वारदात के पीछे लव ट्राएंगल को कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी रवि रंजन का डायवोर्स हो चुका है और वह शिक्षिका सुजाता के प्रति आकर्षित था। वारदात में मारे गए दूसरे शिक्षक आदर्श सिंह उत्तर प्रदेश के चंदौली के रहने वाले थे।

झारखंड के गोड्डा के स्कूल में शिक्षक ने दो सहकर्मियों को मौत के घाट उतारा, खुद को भी मारी गोली
झारखंड के गोड्डा के स्कूल में शिक्षक ने दो सहकर्मियों को मौत के घाट उतारा, खुद को भी मारी गोली फोटोः IANS

झारखंड के गोड्डा के एक सरकारी हाईस्कूल की लाइब्रेरी में एक शिक्षक ने मंगलवार को अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में एक शिक्षक और शिक्षिका की मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। उसे गंभीर रूप से जख्मी हालत में हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह वारदात लव ट्राएंगल में अंजाम दी गई है। वारदात पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के चतरा गांव स्थित सरकारी स्कूल की है। बताया गया कि रवि रंजन नामक शिक्षक ने लाइब्रेरी में पहुंचकर पहले दरवाजा बंद कर दिया और वहां मौजूद सहकर्मी शिक्षिका सुजाता देवी और आदेश सिंह को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद की कनपट्टी पर भी गोली मार ली।

लाइब्रेरी में ताबड़तोड़ गोली चलने की आवाज सुनकर स्कूल के अन्य शिक्षकों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो सुजाता देवी और आदर्श सिंह मृत पाए गए, जबकि, रवि रंजन खून से लथपथ जमीन पर गिरा पड़ा था।

ग्रामीणों के मुताबिक रवि रंजन का डायवोर्स हो चुका है। वह सुजाता देवी के प्रति आकर्षित था। सुजाता पहले से शादीशुदा थी। उसके पति फौज में हैं। वारदात में मारे गए दूसरे शिक्षक आदर्श सिंह उत्तर प्रदेश के चंदौली के रहने वाले थे। इस वारदात से इलाके में सनसनी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • UP Election में SIR कितना बड़ा चैलेंज, कैसे निपटेगी कांग्रेस, अजय राय ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सब बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने दी 'तबाह' करने की धमकी, ईरानी सेना के जनरल बोले 'ये रणनीतिक हताशा' का संकेत

  • ,
  • ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, कहा- पुरानी वोटर लिस्ट से फिर से मतदान कराया जाए

  • ,
  • महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है दिल्ली: नाबालिग के साथ गैंगरेप से आक्रोश, छात्राओं ने निकाला यूनिटी मार्च