अपराध

अभिनेत्री माही गिल और उनकी टीम पर जानलेवा हमला, कई घायल, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल और क्रू टीम पर हमला हुआ। घटना बुधवार को ठाणे जिले के घोडबंदर इलाके में हुई। इसके बाद एक्ट्रेस और प्रोडक्शन हाउस की शिकायत पर पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

फिल्म अभिनेत्री माही गिल और उनकी टीम पर शूटिंग के दौरान जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बुधवार 4 बजकर 30 मिनट पर घोडबंदर के पास मीरा रोड स्थित एक फैक्ट्री की है, जहां पर वेब सीरीज ‘फिक्सर’ की शूटिंग हो रही थी, इस दौरान कुछ अज्ञात लोग आए और शूटिंग कर रहे लोगों और अभिनेत्री माही गिल पर हमला कर दिया। इस हमले में कई लोगों को चोटें आईं हैं।

तिग्मांशु धूलिया ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मीरा रोड में उस वक्त मैं वहां मौजूद था जब फिक्सर के सेट पर शराबी गुंडों ने यूनिट पर हमला किया। कैमरामैन संतोष ठुंडियाल को 6 टांके आए हैं। यह बहुत घटिया है।”

शो के प्रोड्यूसर साकेत साहनी ने हमले की जानकारी देते हुए कहा, “गुंडों ने यूनिट के लोगों को बुरी तरह मारा और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की” साकेत ने बताया कि किसी तरह माही के गार्ड्स ने उन्हें बचाया। एक गार्ड के कंधे पर गहरी चोट आई है। इतना ही नहीं डायरेक्टर को बुरी तरह पीटा गया है।

बता दें कि यह हमला उस वक्त हुआ, जब पूरी यूनिट एकता कपूर की वेब सीरीज ‘फिक्सर’ की शूट कर रही थी। पूरी यूनिट ने महाराष्ट्र के सीएम के पास एक वीडियो के जरिए अपनी बात पहुंचाने का काम किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • भूपेन हजारिकाः असम की मिट्टी से निकली वह आवाज, जिसमें सिर्फ सुर नहीं, समाज की आवाज भी सुनाई देती थी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 10 सितंबर को SC में होगी सत्य निकेतन हादसे पर सुनवाई, कोर्ट ने कहा- जरूरत पड़ी तो मामला अपने पास ट्रांसफर कराऐंगे

  • ,
  • 'आपको न्याय मिलेगा...' दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की बेरहमी से हत्या पर भड़के कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

  • ,
  • जयपुर के आमेर में टूरिस्ट गाइड की मौत से बवाल, चाकू से हुआ था हमला, बाजार बंद, 6 मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारी

  • ,
  • मुझे नहीं पता बागेश्वर बाबा कौन हैं, उन्हें बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं: सौगत रॉय