अपराध

IIM कोलकाता में छात्रा से बॉयज हॉस्टल में रेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता के अनुसार, एक काउंसलिंग सेशन के बहाने उसे बॉयज हॉस्टल बुलाया गया था। वहां उसे कुछ खाने-पीने की चीजें दी गईं, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो उसने खुद को हॉस्टल रूम में पाया और उसे एहसास हुआ कि उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोलकाता में एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। संस्थान की सेकेंड ईयर की एक छात्रा ने बॉयज हॉस्टल में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में हिरासत में लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

शिकायत में क्या कहा गया है?

पीड़िता के अनुसार, एक काउंसलिंग सेशन के बहाने उसे बॉयज हॉस्टल बुलाया गया था। वहां उसे कुछ खाने-पीने की चीजें दी गईं, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो उसने खुद को हॉस्टल रूम में पाया और उसे एहसास हुआ कि उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ है।

आरोपी से कैसे हुई पहचान?

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी आरोपी से सोशल मीडिया पर मुलाकात हुई थी। किसी तीसरे व्यक्ति से तनाव के चलते उसने आरोपी से मदद मांगी थी। उसी सिलसिले में वह IIM कोलकाता कैंपस पहुंची थी। शुरुआती बातचीत एक कॉमन दोस्त की मौजूदगी में हुई, लेकिन बाद में आरोपी उसे अकेले में बात करने का बहाना बनाकर हॉस्टल रूम में ले गया।

पुलिस जांच और सुरक्षा चूक

शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। CCTV फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही कैंपस के अन्य छात्रों से पूछताछ भी की जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि बॉयज हॉस्टल में विजिटिंग रजिस्टर पर छात्रा से कोई साइन नहीं करवाया गया, जबकि यह संस्थान के नियमों के खिलाफ है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बावजूद छात्रा ने साहस दिखाते हुए स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की

  • ,
  • लोकतंत्र बचाने के लिए फिर सड़क पर उतरा विपक्ष, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, देखें तस्वीरें