
भारत में लापता हुए बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता में हत्या कर दी गई। बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने बुधवार को ढाका में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हत्या में शामिल सभी हत्यारे बांग्लादेशी हैं। यह एक सुनियोजित हत्या थी।
Published: undefined
'द डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने आज ढाका में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारत में लापता हुए आवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता के एक फ्लैट में हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा, ''अभी तक हमें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, हत्या में शामिल सभी हत्यारे बांग्लादेशी हैं। यह एक सुनियोजित हत्या थी।''
Published: undefined
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश पुलिस ने 56 वर्षीय सांसद की हत्या के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मंत्री ने शव के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ''हम आपको जल्द ही हत्या के मकसद की जानकारी देंगे।'' मंत्री के मुताबिक, भारत की पुलिस मामले में पूरा सहयोग कर रही है।
Published: undefined
खबर के मुताबिक, तीन बार के सांसद और आवामी लीग के कालीगंज उपजिला इकाई के अध्यक्ष अनार इलाज के लिए 12 मई को भारत एक निजी दौरे पर आए थे। उत्तर कोलकाता के बरानगर थाने में 18 मई को उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सांसद अनार की मौत पर हैरानी और दुख प्रकट किया है।
Published: undefined
अनार जेनाइदह-4 संसदीय क्षेत्र से आवामी लीग के सांसद थे। गृहमंत्री ने कहा, ''जेनाइदह एक सीमावर्ती इलाका है, जहां अपराध दल बहुत अधिक है। अनार यहां के स्थानीय सांसद थे। घटना उस वक्त हुई, जब वह उपचार के लिए भारत गए थे। हमें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, उनकी वहां हत्या हुई है।''
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined