अपराध

बिहारः गोपालगंज में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) सुधांशु कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले में शामिल मुख्य आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

बिहारः गोपालगंज में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बिहारः गोपालगंज में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती फोटोः IANS

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार के गोपालगंज जिले में उनके पैतृक गांव में भूमि विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। भूमि विवाद को लेकर हुए इस हमले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

Published: undefined

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माधोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंड गांव में पहले से चले आ रहे जमीन विवाद के कारण हमलावरों ने बिजेंद्र नाथ तिवारी को निशाना बनाया। बताया जाता है कि रविवार की रात आरोपी पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही बिजेंद्र नाथ तिवारी वहां पहुंचे, उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर ही गिर पड़े।

इसके बाद गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Published: undefined

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। इस मामले में मुख्य आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Published: undefined

बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) सुधांशु कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘पीड़ित पर गांव में भूमि विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से हमला किया गया।’’ उन्होंने बताया कि हमले में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उनके अनुसार, पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी को बेहतर इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। वहीं, घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी के स्वास्थ्य पर परिवार और शुभचिंतकों की नजर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जाएगा।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined