
बिहार में सुशासन बाबू के राज में अपराध पर कोई काबू नहीं है। अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं दिख रहा। औरंगाबाद जिले में हुए एक घटना से तो यही साबित होता है। दरअसल, जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में बारात देखने गई एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
Published: undefined
पुलिस के मुताबिक, ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक लड़की की शादी थी। इसी क्रम में पीड़िता भी बारात देखने पहुंच गई। कहा जा रहा है कि पीड़िता बारात देखकर अपने घर वापस लौट ही रही थी कि रास्ते में दो मनचलों ने नाबालिग को घेरकर जबरन उठाकर अपने साथ ले गए।
Published: undefined
आरोप है कि सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया। ओबरा के थाना प्रभारी अजय कुमार ने सोमवार को बताया कि घटना के बाद किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और आपबीती बताई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
Published: undefined
उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी थाने में दर्ज कर ली गई है, जिसमें एक लड़के को नामजद और एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined