अपराध

बिहार में चरम पर अपराध, अपराधी बेलगाम! दिन-दहाड़े आभूषण दुकान से 3 करोड़ रुपए के सोना, चांदी ले गए लुटेरे

बिहार के वैशाली जिले के महुआ बाजार स्थित एक आभूषण दुकान से करीब तीन करोड़ रुपए के आभूषण की हुई लूट की घटना के विरोध में शुक्रवार को महुआ के व्यवसाइयों ने अपने सारे प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रखीं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के वैशाली जिले के महुआ बाजार स्थित एक आभूषण दुकान से करीब तीन करोड़ रुपए के आभूषण की हुई लूट की घटना के विरोध में शुक्रवार को महुआ के व्यवसाइयों ने अपने सारे प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रखीं। इधर, वैशाली जिले के सभी आभूषण दुकान भी इस विरोध में बंद हैं।

पुलिस के मुताबिक, महुआ बाजार में श्रीकृष्णा ज्वेलर्स नामक दुकान में गुरुवार की शाम सात से आठ की संख्या में आए लुटेरे प्रवेश कर गए और हथियार के बल पर करीब तीन करोड़ के स्वणार्भूषण आदि कीमती गहने लूटकर फरार हो गए।


ज्वेलरी शॉप के मालिक गोपाल साह ने बताया कि सात-आठ की संख्या में अपराधी दुकान में घुस गए। सभी को हथियार दिखाकर बंधक बना लिया। इसके बाद सोने के लगभग पांच किलो, चांदी के 100 किलो और हीरा के कई आभूषण सहित दो लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि अपराधियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के आसपास थी। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने सभी का मोबाइल भी छीन लिया। इस बीच वैशाली के पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स

  • ,
  • अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर जनता के भरोसे तक को नुकसान पहुंचाया