अपराध

बिहार शर्मसार! कोचिंग के लिए जा रही नाबालिग छात्रा से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पास के थाने में पहुंचकर तीनों की शिकायत दर्ज कराई। जांच के लिए तत्काल मामले को महिला थाने ट्रांसफर किया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

बिहार के अरवल जिले में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अरवल शहर में कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी। जब वह सरेन गांव पहुंची, तो तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की, उसे पास की झाड़ियों में घसीटा और उसका तीनों ने बलात्कार किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पास के थाने में पहुंचकर तीनों की शिकायत दर्ज कराई। जांच के लिए तत्काल मामले को महिला थाने ट्रांसफर किया गया।

महिला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि हमने मौके पर तुरंत एक टीम भेजी जो दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। तीसरा आरोपी अभी फरार है। अधिकारी ने कहा, "हमने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है, जिसमें यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मुंबई में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

  • ,
  • अर्थतंत्र की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस व्यापार को देंगे नई गति और अगले हफ्ते 0.25% बढ़ सकता है रेपो रेट

  • ,
  • 'जिंदा भूतों' का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस, चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग

  • ,
  • खेल: भारत-पाक एशियाड फाइनल में उपस्थित नहीं होंगे मोहसिन नकवी और युवराज बोले-भारतीय टीम में वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता

  • ,
  • ममता बनर्जी का दावा, बंगाल में ‘अशांत माहौल’ बना रही बीजेपी सरकार, ज्ञानेश कुमार 'डाकू', पद से हटाने की मांग