अपराध

बिहार के नालंदा में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना इलाके में आरएमपी डॉक्टर (रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जाहिर की है। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने मंगलवार को हिलसा थाना क्षेत्र पैदापुर गांव के एक सुनसान जगह से एक व्यक्ति का शव बरामद किया, जिसकी पहचान बेन थाना क्षेत्र के कौआकोल निवासी निरंजन पाल (30) के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के मुताबिक, बेन बाजार में निरंजन जीवन ज्योति नाम से एक क्लिनिक चलाते थे। उसी क्लिनिक में उनके साथ एक नर्स भी काम करती थी। बताया जा रहा है कि निरंजन का पिछले कुछ दिनों से नर्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मृतक के परिजनों का आरोप है सोमवार शाम को निरंजन नर्स को लेकर उसके घर छोड़ने गए थे, जहां उसके घरवालों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और शव को घर के बाहर खलिहान में फेंक दिया।

इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स

  • ,
  • अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर जनता के भरोसे तक को नुकसान पहुंचाया