अपराध

हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग, चेन्नई पुलिस ने तीन को दबोचा

गिरफ्तार किए गए लोगों में महिला, उसका लिव-इन पार्टनर एझुमलाई (24) और उसका दोस्त कृष्णन (25) शामिल हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने एक तकनीकी विशेषज्ञ को हनीट्रैप में फंसाने के आरोप में 19 वर्षीय एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, चेन्नई के एमजीआर नगर की महिला 37 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के संपर्क में आई, जो एक आईटी फर्म में वरिष्ठ पद पर काम करता है और व्यासरपाडी में अपने परिवार के साथ रहता है।

छह महीने तक टेलीफोन पर संपर्क में रहने के बाद महिला ने मंगलवार को तकनीकी विशेषज्ञ को यह कहकर अपने घर बुलाया कि वह अकेली है और उसके माता-पिता दूर हैं।

वह उसके घर पहुंचा और अंदर जाते ही महिला ने दो युवकों के साथ मिलकर तकनीशियन को अपने कब्जे में ले लिया और उससे पैसे की मांग की। गिरोह ने उसे धमकी दी कि उसके कपड़े उतार दिए जाएंगे और उसकी नग्न तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी जाएगी। उन्होंने 40 हजार रुपये मांगे और तकनीशियन नेे 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

उसने गिरोह से कहा कि वह व्यवस्था करके उन्हें और पैसे दे देगा, इसके बाद गिरोह ने उसे घर छोड़ने की इजाजत दे दी। वहां से युवक सीधे व्यासरपाडी पुलिस स्टेशन पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस हरकत में आई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में महिला, उसका लिव-इन पार्टनर एझुमलाई (24) और उसका दोस्त कृष्णन (25) शामिल हैं।

तीनों को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध