
दिल्ली में एक और श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास से एक लड़की के शव मिलने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि शव कई टुकड़ों में काटा गया है। एक महिला का शव बरामद किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है।
Published: undefined
पुलिस के अनुसार, उन्हें सुबह 9.15 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं। अंगों को कई जगह बिखेरा गया था।
गौरतलब है कि पिछले साल ऐसा ही एक मामला सामने आया था। 27 साल की श्रद्धा को कथित रूप से उसके बॉयफ्रेंड आफताब ने गला घोंटकर मार डाला था। फिर लाश के 30 से ज्यादा टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए थे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined