अपराध

बिहार: नीतीश सरकार सरकार में अपराधी बेलगाम, भोजपुर में आरेजडी नेता की गोली मारकर हत्या

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सूबे की कानून व्यवस्था बड़ी चुनौती बनी हुई है। कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब राज्य से हत्या, अपहरण और रेप से जुड़ी खबरें न आती हो। अब भोजपुर जिले से हत्या की खबर आई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सूबे की कानून व्यवस्था बड़ी चुनौती बनी हुई है। कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब राज्य से हत्या, अपहरण और रेप से जुड़ी खबरें न आती हो। अब भोजपुर जिले से हत्या की खबर आई है। यहां के गड़हनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गुरुवार को उसका शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता रवि यादव के रूप में की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि राजद नेता और भेड़री गांव निवासी रवि यादव बुधवार की शाम एक श्राद्धकर्म में भाग लेने के लिए गए थे, लेकिन वे देर रात तक नहीं लौटे। गुरुवार की सुबह उनका शव गड़हनी के पास से बरामद किया गया है।

मृतक के सिर में गोली लगी है. वहीं, उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है, राजद नेता के साथ पहले मारपीट भी की गई और फिर बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

गड़हनी के थाना प्रभारी और जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा की मांग को गड़हनी के पास लेकर आरा-पीरो-सासाराम मुख्य मार्ग जाम कर दिया है। पुलिस के अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे हैं। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इधर, परिजनों का आरोप है कि राजनीति के कारण उसकी हत्या की गई है। मृतक पिछले पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमा चुका था, हालांकि मामूली अंतर से चुनाव हार गया था। एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स

  • ,
  • अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर जनता के भरोसे तक को नुकसान पहुंचाया