अपराध

यूपी के अपराधियों में नहीं रहा खाकी का खौफ! अपहृत व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में रानीपुर गांव के बुधवार को अपहृत खोआ व्यवसायी की अज्ञात बदमाशों ने जंगल में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी।

फोटो: आईएएनएस
फोटो: आईएएनएस 

उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में रानीपुर गांव के बुधवार को अपहृत खोआ व्यवसायी की अज्ञात बदमाशों ने जंगल में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मानिकपुर के थानाध्यक्ष (एसएचओ) के.के. मिश्रा ने गुरुवार को बताया, "रानीपुर गांव के जिस खोआ व्यवसायी अन्तिमलाल कुशवाहा (50) का बुधवार को मानिकपुर कस्बे आते समय रास्ते से अपहरण कर लिया गया था, उसकी जिगनवार के जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।"

मिश्रा ने बताया, "बुधवार शाम जिगनवार के जंगल में व्यवसायी का शव पड़ा पाया गया। उनके पेट और सिर पर गोली मारे जाने के निशान हैं और शव के पास 12 बोर के कारतूस का एक खोखा भी बरामद हुआ है।"

एसएचओ ने बताया कि "अब तक की जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश का मामला पाया गया है, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। बांदा क्षेत्र के डीआईजी (पुलिस उप महानिरीक्षक) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।"

इस बीच मृत व्यवसायी की पत्नी प्रतिभा ने आरोप लगाया, "अपहरण की सूचना पुलिस को तुरन्त दी गई थी, लेकिन पुलिस दोपहर बाद सक्रिय हुई। तब तक पति की हत्या हो चुकी थी।"

उन्होंने कहा, "उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है, पुलिस जानबूझकर नया मोड़ दे रही है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक देशभर में जारी रहेंगे प्रदर्शन', CJP संस्थापक अभिजीत दिपके का ऐलान

  • ,
  • 'प्रधानमंत्री मोदी के ‘झोला उठाने’ का वक्त आ गया', महंगाई को लेकर जयराम ने पीएम को घेरा

  • ,
  • युद्धविराम के दावों के बीच यूक्रेन में रूस के हमले जारी, रिहायशी इमारत पर ड्रोन हमला, दो लोगों की मौत

  • ,
  • जंतर-मंतर पहुंचे CJP नेता सौरव दास और अशुतोष रांका हिरासत में, अभिजीत दिपके बोले- 'आप प्रतिरोध को नहीं दबा सकते'

  • ,
  • राहुल गांधी के घर आज ‘चाय’ पर जुटेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, आगे की रणनीति पर चर्चा संभव, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे