अपराध

योगी राज में गुंडे बेलगाम, वेटिंलेटर पर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्तिथि बिगड़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह में उत्तर प्रदेश में कई सनसनीखेज वारदातें हुई हैं। मुजफ्फरनगर के खतौली में एक दूधिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि बुलंदशहर में एक नाबालि लडकी का अपहरण कर लिया गया।

फोटो: आस मोहम्मद कैफ
फोटो: आस मोहम्मद कैफ 

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में कई सनसनीखेज वारदातें हुई हैं। मुजफ्फरनगर के खतौली में एक दूधिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तो वहीं बुलंदशहर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। इससे पहले लखनऊ में यूपी पुलिस के दो दरोगा ने एक व्यापारी से एक करोड़ 84 लाख रुपए लूट लिए थे।

मंगलवार देर शाम मुजफ्फरनगर में अशफाक नामक एक शख्स की हत्या कर दी गई। मृतक अशफाक अपने दो सगे भाइयों की हत्या का मुख्य गवाह था। इसके दोनों भाइयों की हत्या मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान की गई थी।

बता दें कि मृतक अशफाक के दो भाइयों की हत्या 2013 मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान कर दी गई थी। अशफाक उस घटना का मुख्य गवाह था। घटना के बाद उसका परिवार अपना पैतृक गांव छोड़कर खतौली के इस्लामनगर में आकर बस गया था। अशफाक के परिजनों के मुताबिक उस पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा था लेकिन अशफाक सहमत नहीं था। पुलिस के अनुसार घटना के तार मुजफ्फरनगर दंगे जुड़ हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस उसी दिशा में जांच कर रही है।

वहीं बुलंदशहर में सोमवार को अपने भाई के साथ शादी से घर लौट रही एक नाबालिग लड़की को कार चालकों ने अपहरण कर लिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया। घटना में दो समुदाए के लोग शामिल थे, फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है।

इतना ही नहीं जिस पुलिस पर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है वही लूटपाट कर रही है। दरअसल यूपी पुलिस ने अपने ही दो दरोगा को लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने एक व्यापारी को डरा-धमाकर उससे एक करोड़ 84 लाख रुपए लूट लिए थे।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मनीष जगन ने भी उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। जगन ने कहा है कि, "उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था अपने सबसे खराब दौर में है। हर दिन प्रदेश भर से पुलिस को शर्मिंदा करने वाली खबर आ रही है। पुलिस थानों में मुक़दमे नहीं लिखे जा रहे हैं। पुलिस खुद कानून अपने हाथ में ले रही है। बीजेपी के नेता लगातार आपराधिक घटनाओं में लिप्त पाए जा रहे हैं, पुलिस अपन भरोसा कायम करने में नाकाम रही है।”

Published: 13 Mar 2019, 6:16 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 13 Mar 2019, 6:16 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: भीषण गर्मी-चिलचिलाती धूप से बढ़ी मुश्किलें, IMD का बिहार, बंगाल समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट

  • ,
  • हरियाणा में कांग्रेस को लेकर जबरदस्त उत्साह, JJP के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस में शामिल

  • ,
  • कोविशील्ड वैक्सीन से हार्ट अटैक- ब्रेन स्ट्रोक! कोर्ट में कंपनी ने पहली बार माना दुर्लभ साइड इफेक्ट्स की बात

  • ,
  • योग गुरु रामदेव को बड़ा झटका! पतंजलि की दिव्य फार्मेसी के 10 उत्पादों के विनिर्माण लाइसेंस निलंबित

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट में आज पतंजलि मामले पर होगी सुनवाई, कोर्ट तय करेगा बाबा रामदेव पर अवमानना का आरोप लगेगा या नहीं