अपराध

दिल्ली: नाबालिग ने की महिला की गोली मारकर हत्या, मृतका की बेटी से था संबंध, विरोध करने पर वारदात को दिया अंजाम

महिला की हत्या करने वाला लड़का नाबालिग नबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग का मृतक महिला की बेटी के साथ संबंध था।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

महिला की हत्या करने वाला लड़का नाबालिग नबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग का मृतक महिला की बेटी के साथ संबंध था।

Published: undefined

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी ने रिश्ते का विरोध करने पर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी और उसके दो दोस्तों ने पिस्तौल खरीदी और अपराध को अंजाम दिया।"

पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया गया है कि लड़के ने हत्या से एक दिन पहले अपने 'व्हाट्सऐप स्टेटस' पर पिस्तौल और कारतूसों की तस्वीर साझा की थी।

अधिकारी ने कहा कि नाबालिग की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में बारिश, मौसम हुआ सुहाना, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के सीरिया दौरे के दौरान होटल के पास धमाके

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की

  • ,
  • चंदा चोरीः बजरंग लाल बागड़ा की नियुक्ति पर कीर्ति आजाद का सवाल- घोटाले के आरोपी को राम मंदिर ट्रस्ट में जगह क्यों?

  • ,
  • 'राम मंदिर मामले में लीपापोती की कोशिश, चंदे का विवरण सार्वजनिक किया जाए', जयराम बोले- पीएम मोदी चुप्पी तोड़ें