अपराध

दिल्ली: शाहदरा रेलवे स्टेशन पर जनरल बोगी में सीट के लिए हत्या, यात्रियों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर ले ली जान

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एमएलसी की गई है तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और धारा 3(5) (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दिल्ली: शाहदरा रेलवे स्टेशन पर जनरल बोगी में सीट के लिए हत्या, यात्रियों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर ले ली जान
दिल्ली: शाहदरा रेलवे स्टेशन पर जनरल बोगी में सीट के लिए हत्या, यात्रियों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर ले ली जान  फोटोः IANS

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को योग एक्सप्रेस ट्रेन में 32 वर्षीय एक व्यक्ति के चढ़ने के दौरान यात्रियों के साथ हुई झड़प में मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान अन्य यात्रियों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर हुई। ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी के बीच यात्रियों में आपस में झगड़ा हो गया था।

Published: undefined

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाद के दौरान सह-यात्रियों ने उस पर लात-घूंसों से हमला किया।

अधिकारियों ने बताया कि घायल पंकज धामा को तुरंत गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एमएलसी की गई है तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और धारा 3(5) (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Published: undefined

पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं। साथ ही स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि मामले में और अधिक जानकारी का इंतजार है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined