अपराध

हैरान करने वाली खबर: दिल्ली के राउस एवेन्यू स्थित स्पेशल सीबीआई कोर्ट में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के राउस एवेन्यू स्थित स्पेशल सीबीआई कोर्ट के एक कमरे में करीब 30 वर्ष के आसपास की एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म होने की जानकारी सामने आई है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली के राउस एवेन्यू स्थित स्पेशल सीबीआई कोर्ट के एक कमरे में करीब 30 वर्ष के आसपास की एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म होने की जानकारी सामने आई है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण कोर्ट बंद हैं, आरोपी ने स्थिति का फायदा उठाते हुए इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पहचान राजेंद्र सिंह के रूप में की गई है, जो कल्याणपुरी इलाके का रहने वाला है और कोर्ट हाउस में कर्मचारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सिंह ने कोर्ट नंबर 308 में उसके साथ दुष्कर्म किया।"

मामले की सूचना पुलिस को सोमवार को दी गई। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई है।उन्होंने कहा, "आई पी स्टेट पुलिस स्टेशन में सोमवार को पीसीआर को कॉल पर इसकी सूचना मिली, जिसमें राउस एवेन्यू कोर्ट में कोर्ट के अर्दली द्वारा शिकायतकर्ता के साथ दुष्कर्म की जानकारी दी गई।"

भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में आगे की जांच चल रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की