अपराध

दिल्ली: एंबुलेंस के डेड-बॉडी ‘फ्रीजर’ में मुर्दे की जगह भरी मिली शराब की बोतलें, तस्कर गिरफ्तार

डीसीपी एंटो अल्फांसे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम हरीश लोहिया और देवेंद्र हैं। हरीश लोहिया वसंत विहार दिल्ली और देवेंद्र कुसुमपुर पहाड़ी, दिल्ली का रहने वाला है। इनके कब्जे से 25 पेटी शराब (816 क्वार्टर) सहित काफी तादाद में शराब मिली है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

राजधानी में पुलिस चौकसी से हलकान तस्कर शराब तस्करी को रोज नये फॉर्मूले खोज रहे हैं। अभी तक तस्कर कुकिंग गैस सिलेंडर, सब्जी, दूध के ड्रम या फिर साइकिल, मोटर साइकिल के ट्यूब का इस्तेमाल शराब छिपाने में कर रहे थे। हरियाणा से चोरी छिपे दिल्ली में शराब ला रहे तस्करों ने इन तमाम फॉर्मूलों को मात दे दी। शराब तस्करों का यह गैंग एंबुलेंस के भीतर शव रखने के लिए एअरकंडीशन 'फ्रीजर' का इस्तेमाल करते पकड़े गए।

गुरुवार को यह जानकारी द्वारका जिले के डीसीपी एंटो अल्फांसे ने दी। उन्होंने कहा, "गिरफ्तार आरोपियों के नाम हरीश लोहिया और देवेंद्र हैं। हरीश लोहिया वसंत विहार दिल्ली और देवेंद्र कुसुमपुर पहाड़ी, दिल्ली का रहने वाला है। इनके कब्जे से 25 पेटी शराब (816 क्वार्टर) सहित काफी तादाद में शराब मिली है। आरोपियों के पास से बरामद एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया गया है।"

यह गैंग उस वक्त पकड़ा गया जब उसके सदस्य एंबुलेंस में बैठकर छाबला गांव की ओर से कुतुब विहार की ओर जा रहे थे। डीसीपी ने आगे बताया, "इस गैंग को पकड़ने के लिए एसीपी अशोक त्यागी के नेतृत्व में टीम बनाई गयी थी। टीम में एसएचओ छाबला इंस्पेक्टर ग्यानेंद्र राना, हवलदार ईश्वर, सिपाही महेंद्र और प्रदीप को शामिल किया गया था।"

कुतुब विहार शमशान घाट के पास पुलिस बैरीकेट लगे देखकर एंबुलेंस ने जब गति धीमी की। उसी वक्त एंबुलेंस में मौजूद लोगों पर शक हुआ। पूछताछ के दौरान वे लोग टूट गए। जब एंबुलेंस में रखे डेड-बॉडी फ्रीजर को चेक किया तो, उसमें शराब भरी हुई थी।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, कई सड़कों पर जाम का खतरा

  • ,
  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना