अपराध

उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के विवाद में गोलीबारी, एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में दो पक्षों के विवाद में एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात मीरापुर थाना क्षेत्र के भुम्मा गांव की है जहां दो समूहों के बीच झड़प हो गई। उसने बताया कि इस दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जिसकी पहचान महकार सिंह (60) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बंसल ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गयी हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की