अपराध

दिल्ली-एनसीआर से गाड़ी चुराकर पंजाब में बेचने वाले गैंग का खुलासा, चोरी की पांच कारें बरामद, दो गिरफ्तार

जांच के दौरान मैनुअल इंटेलिजेंस और तकनीकी निगरानी से पता चला कि पंजाब का एक रैकेट दिल्ली-एनसीआर से अच्छी कंडीशन की गाड़ियां चुराकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पंजाब में बेच देता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो: सोशल मीडिया

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पहली कार्रवाई में दिल्ली से पंजाब तक फैले अंतरराज्यीय कार चोरी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो ऑटोलिफ्टरों को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है और चोरी की पांच कारें बरामद की गई हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई में मोबाइल स्नेचिंग के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। 

एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस), सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने पंजाब बेस्ड अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जंडियाला गुरु, अमृतसर, पंजाब से दो सक्रिय ऑटोलिफ्टर शमशेर (33) और रिंकू उर्फ रिंकी (39) को गिरफ्तार किया है। दोनों ही जंडियाला गुरु, अमृतसर के रहने वाले हैं।

इनके पास से चोरी की पांच कारें बरामद हुई हैं, जिनमें चार हुंडई क्रेटा और एक मारुति डिजायर शामिल है। इससे मोटर व्हीकल चोरी के पांच मामले सुलझ गए हैं। पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को ओल्ड राजिंदर नगर के एक निवासी की शिकायत पर राजिंदर नगर में केस दर्ज हुआ था। शिकायत थी कि उनके घर के बाहर खड़ी सफेद हुंडई क्रेटा चोरी हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएटीएस, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट को जांच सौंपी गई।

जांच के दौरान मैनुअल इंटेलिजेंस और तकनीकी निगरानी से पता चला कि पंजाब का एक रैकेट दिल्ली-एनसीआर से अच्छी कंडीशन की गाड़ियां चुराकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पंजाब में बेच देता है। गुप्त सूचना पर 16 अक्टूबर को अमृतसर के जंडियाला गुरु में छापा मारकर शमशेर को पकड़ा गया। उसके पास से काली हुंडई क्रेटा बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपने साथी रिंकू के बारे में बताया। इसके बाद 16 अक्टूबर को ही रिंकू को भी अमृतसर से पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर राजिंदर नगर केस की सफेद क्रेटा बरामद हुई।

आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय दिल्ली-एनसीआर से गाड़ियां चुराते थे, फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे और पंजाब में अपने सोर्स हरप्रीत उर्फ हनी, निवासी अमृतसर के जरिए बेचते थे। पुलिस अब हरप्रीत और रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। दूसरे मामले में पीपी सिधीपुरा, पीएस डीबीजी रोड, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने स्नेचिंग के केस में दो आरोपियों को पकड़ा है। इसमें 20 साल का जोगेंदर, निवासी सदर बाजार, दिल्ली और एक 16 साल का नाबालिग शामिल है।

मामला रानी झांसी फ्लाईओवर, फिल्मिस्तान, दिल्ली के पास का है। 42 साल के एक शिकायतकर्ता ने बताया कि वह जयपुर से दिल्ली बस से आया था और फ्लाईओवर के पास उतरा था। सड़क किनारे भाई से फोन पर बात करते समय बिना हेलमेट पहने स्कूटी पर आए तीन लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया और डीसीएम चौक की तरफ भाग गए। इस पर बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।

सीसीटीवी फुटेज में बिना नंबर प्लेट वाली लाल मेटैलिक होंडा एक्टिवा पर तीन लड़के आते दिखे। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर शिकायतकर्ता का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल हुई स्कूटी बरामद की। जांच में पता चला कि बरामद स्कूटी भी चोरी की है। पुलिस अब तीसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है और आरोपियों के पिछले अपराध रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: T20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव के कैरियर को लेकर कह दी बड़ी बात और भारत के लिए न्यूजीलैंड में जीतना नहीं आसान!

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का अलर्ट, हवा 'खराब' होने पर ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, जानें नए नियम

  • ,
  • सिनेजीवन: पद्मिनी कोल्हापुरे-पूनम ढिल्लों ने चोरी के आरोपों पर दिया जवाब और सना सईद ने 28 साल बाद पहनी पुरानी टी-शर्ट

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचने पर ‘ग्रेप-1’ की पाबंदियां लागू

  • ,
  • पांच राज्यों में चुनाव: तारीखों के ऐलान से पहले समीक्षा, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मणिपुर में डाला डेरा