
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित वेब सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' पर चौतरफा विरोध के बाद रोक लगाए जाने के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग बौखला गया है। इस फैसले के बाद गैंग की ओर से कई कांग्रेस नेताओं और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई है।
Published: undefined
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार, गैंग की ओर से सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी गई है। इस घटनाक्रम के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने धमकी भरे संदेशों और कॉल्स की पुष्टि की।
Published: undefined
पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं के कड़े विरोध के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ मामले में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 को पत्र लिखा। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर यह पत्र साझा भी किया है। इस पत्र में ओटीपी प्लेटफॉर्म से इस वेब सीरीज को रिलीज नहीं करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा, पत्र में 27.10.2025 को जारी ओटीटी दिशानिर्देशों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि अगर हम इस तरह के वेब सीरीज को रिलीज होने की करने की अनुमति देते हैं, तो इससे समाज में अपराध बढ़ने की आशंका बढ़ सकती है, जिसे देखते इसे रिलीज नहीं करने का फैसला ही सही रहेगा।
Published: undefined
मंत्रालय ने अपने पत्र में ओटीटी प्लेटफॉर्म को जारी किए गए दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि गैंगस्टर और अपराधियों पर आधारित वेब सीरीज को रिलीज करने से पहले पूरे विवेक का इस्तेमाल करें। पत्र में आगे कहा गया कि इस तरह के वेब सीरीज में युवाओं को भ्रमित करने की पूरी क्षमता होती है, जिससे युवा गुमराह हो सकते हैं। इसके अलावा, पंजाब पुलिस ने भी सूचित किया है कि अगर इस तरह के वेब सीरीज को रिलीज करने की अनुमति दी जाती है, तो इससे सामाजिक व्यवस्था तहस नहस हो सकती है। अपराधियों को महिमामंडित करना किसी भी समाज के लिए उचित नहीं है।
Published: undefined
गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने गैंगस्टर पर बनी वेब सीरीज का कड़ा विरोध करते हुए सरकार से इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, दिवंगत गया सिद्धू मुसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने भी गैंगस्टर पर आधारित वेब सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब का कड़ा विरोध किया था और अपराध और गैंगस्टर के महिमामंडन पर रोक लगाने की मांग की थी।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined