अपराध

योगी की पुलिस की आंखों में बदमाशों ने झोंकी मिर्च, फिल्मी अंदाज में कुख्यात अपराधी को लेकर हुए फरार

कांस्टेबल अखिलेश सिंह ने कहा, “खाना परोसे जाते समय, 3-4 सशस्त्र लोग वहां आए और उन्होंने हम पर लाल मिर्च का पाउडर फेंक कर गोलीबारी कर दी। हमलावरों पर हमने भी जवाबी गोलीबारी की, लेकिन वे रोहित सांडू को लेकर भागने में सफल रहे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र में कुछ अज्ञात बंदूकधारी पुलिस हिरासत से एक कुख्यात अपराधी रोहित सांडू को छुड़ा ले गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि हमलावरों ने रोहित के साथ चल रहे उप-निरीक्षक पर गोली चलाकर उसे छुड़ा लिया। 38 अलग-अलग आपराधिक मामलो में आरोपी 26 वर्षीय सांडू मिर्जापुर जेल में बंद था। उसे मंगलवार को अदालत में एक सुनवाई के लिए मुजफ्फरपुर लाया गया था।

सुनवाई के बाद वापस ले जाते समय पुलिस जानसठ में रात को खाने के लिए एक ढाबे पर रुक गई। मौके पर मौजूद कांस्टेबल अखिलेश सिंह ने कहा, "खाना परोसे जाते समय, 3-4 सशस्त्र लोग वहां आए और उन्होंने हम पर लाल मिर्च का पाउडर फेंक कर गोलीबारी कर दी। हमलावरों पर हमने भी जवाबी गोलीबारी की, लेकिन वे रोहित सांडू को लेकर भागने में सफल रहे। सब-इंस्पेक्टर दुर्ग विजय सिंह गोली लगने से घायल हो गए हैं।"

घटना के बाद क्षेत्र में गैंगवार होने की संभावना बढ़ गई है क्योंकि सांडू पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक कुख्यात गिरोह के मुखिया सुशील मूछ का प्रतिद्वंद्वी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिखेरा थाना क्षेत्र में राजस्व विभाग के एक अधिकारी प्रमोद शर्मा की हत्या के मामले में सांडू को नवंबर 2015 में गिरफ्तार किया गया था और जेल भेज दिया गया था। बाद में उसे मिर्जापुर जेल भेज दिया गया।

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मिश्रा के अनुसार, "क्षेत्र में दबिश दी जा रही है और समीपवर्ती जिलों को भी सतर्क कर दिया गया है। हम रोहित सांडू को बहुत जल्दी गिरफ्तार कर लेंगे।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए