अपराध

उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम? बेटी से छेड़खानी का किया विरोध तो ताबड़तोड़ फायरिंग कर पिता को उतारा मौत के घाट

पुलिस ने बताया कि थाना सासनी के ग्राम नौजपुर में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला हाथरस के सासनी थाना इलाके में सामने आया है। यहां बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। लड़की के पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि सासनी थाना इलाके के नौजरपुर में गांव पिता अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान चार लोग मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद घायल पिता की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। फायरिंग के बाद खेत में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

Published: 02 Mar 2021, 8:38 AM IST

अस्पताल पहुंची बेटी ने पिता की लाश देखर फूट फूटकर रोने लगी। बेटी ने ही आपबीती सुनाई और पुलिस से न्याय मांगने लगी। लड़की ने बताया कि उसके साथ छेड़छाड़ की शिकायत पिता ने थाने में दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बेटी ने पिता को गोली मारने वाले का नाम भी लिया। उसने कहा कि गौरव शर्मा और उसके साथियों ने उसके पिता की हत्या की है।

Published: 02 Mar 2021, 8:38 AM IST

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। डीएसपी रूचि गुप्ता के मुताबिक, इस मामले में मृतक के परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने बताया, "थाना सासनी के ग्राम नौजपुर में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।"

Published: 02 Mar 2021, 8:38 AM IST

पुलिस ने बताया, “मृतक ने मुख्य अभियुक्त पर आज से ढ़ाई साल पहले छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके लिए वह एक महीने जेल भी गया था। आरोपी की पत्नी और मौसी की मृतक की दो बेटियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी और मृतक में बहस हो गई और उसने परिवार के कुछ लड़कों को बुलाकर उन पर गोली चला दी।”

Published: 02 Mar 2021, 8:38 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 02 Mar 2021, 8:38 AM IST