अपराध

बिहार: पारिवारिक विवाद में सनकी पति ने पत्नी और 2 बच्चों को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सोनडिहरा गांव निवासी लाल बाबू साह का मंगलवार की रात अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगडा हुआ था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। पुलिस प्रथम ²ष्टया हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बता रही है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सोनडिहरा गांव निवासी लाल बाबू साह का मंगलवार की रात अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगडा हुआ था। आरोप है कि इस विवाद में लालबाबू में देर रात सोए अवस्था में अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी।

भभुआ के थाना प्रभारी राजदेव मंडल ने आईएएनएस को बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर लिया है। मृतकों में लाल बाबू की पत्नी मोती देवी (35) तथा उसकी पुत्री खुशी (6) और शिवम (3) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी में अक्सर छोटी-छोटी सी बात पर झगड़ा हुआ करता था। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रथम ²ष्टया हत्या की वजह घरेलू विवाद हो सकती है। पुलिस तीनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी हैं तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स

  • ,
  • अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर जनता के भरोसे तक को नुकसान पहुंचाया