अपराध

कंझावला केस : कार के आगे के बाएं पहिए में फंसी थी लड़की... FSL रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे

एफएसएल ने पांचों आरोपियों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट, घटना स्थल से लिए गए ब्लड सैंपल और क्राइम सीन के रीक्रिएशन के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। बुधवार को क्राइम सीन रिपोर्ट पुलिस को सौंपे जाने की संभावना है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली के कंझावला केस में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) ने बुधवार को कहा कि महिला वाहन के अगले बाएं पहिए में फंसी हुई थी। एफएसएल सूत्रों ने कहा, अभी तक यह पता चला है कि महिला वाहन के अगले बाएं पहिए में फंसी हुई थी। टीम को पहिये के आसपास और कार के नीचे के अन्य हिस्सों पर भी खून के धब्बे मिले हैं।

एफएसएल ने पांचों आरोपियों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट, घटना स्थल से लिए गए ब्लड सैंपल और क्राइम सीन के रीक्रिएशन के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। बुधवार को क्राइम सीन रिपोर्ट पुलिस को सौंपे जाने की संभावना है।

स्कूटी चला रही अंजलि को आरोपी सुल्तानपुरी से कंझावला तक घसीटते हुए ले गए। बताया जा रहा है कि पीड़िता के कपड़े कार के पहिए में अटक गए थे। पुलिस ने घटना के समय कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है।

25 वर्षीय अमित उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड के साथ काम करता है। वहीं 27 वर्षीय कृष्ण स्पेनिश कल्चर सेंटर में काम करता है, जबकि 26 वर्षीय मिथुन हेयरड्रेसर है, इसके अलावा 27 वर्षीय मनोज मित्तल सुल्तानपुरी में राशन डीलर का काम करता है। वह खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता भी बताता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया