अपराध

कर्नाटकः अब बीजेपी युवा मोर्चा के नेता पर रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोप है कि 11 अप्रैल को जब पति घर से बाहर था, तब आरोपी ने महिला के घर में उसका रेप किया और इस घटना को सार्वजनिक कर बदनाम करने की धमकी दी। उस पर महीने के आखिर में दोबारा आकर महिला का यौन उत्पीड़न करने का भी आरोप है।

कर्नाटकः अब बीजेपी युवा मोर्चा के नेता पर रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कर्नाटकः अब बीजेपी युवा मोर्चा के नेता पर रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार फोटोः IANS

कर्नाटक में एक महिला ने बीजेपी युवा मोर्चा के नेता और वकील भरत बीएस पर बलात्कार करने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी बीजेपी युवा मोर्चा के नेता को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला शिवमोग्गा जिले के भद्रावती शहर में स्थित पेपरटाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।

आरोपी बीजेपी युवा मोर्चा नेता भरत अपने खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद गायब हो गया था और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के बेंगलुरु में एक दोस्त के घर में छिपे होने की पक्की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने रविवार देर रात छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Published: undefined

आरोपी की पहचान 23 साल की पीड़िता से उसके पति के दोस्त के तौर पर कराई गई थी और आरोप है कि उसने पीड़िता का रेप किया। उस पर पीड़िता को धमकाने का भी आरोप है। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि 11 अप्रैल को जब पति घर से बाहर था, तब आरोपी ने महिला के घर में उसका रेप किया और इस घटना को सार्वजनिक करने की धमकी दी। उस पर महीने के आखिर में दोबारा आकर महिला का यौन उत्पीड़न करने का भी आरोप है।

Published: undefined

आरोपी ने खुद को महिला के पति का दोस्त बताया था और इंस्टाग्राम के जरिए महिला से जान-पहचान बढ़ाई थी। वह इस जोड़े द्वारा चलाई जा रही किराने की दुकान पर भी अक्सर आता-जाता रहता था। आरोप है कि वह वहां महिला को गलत तरीके से छूकर परेशान करता था। पुलिस ने बताया कि 11 अप्रैल को पीड़िता के पति ने उसे बताया था कि उसका दोस्त भरत घर आने वाला है और उससे कुछ पैसे देने को कहा था। जब महिला घर पर अकेली थी और अपने पति के निर्देशानुसार पैसे देने की तैयारी कर रही थी, तभी आरोपी ने उसका रेप कर दिया।

Published: undefined

बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी और चेतावनी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया, तो वह उसे बदनाम कर देगा। इसके बाद वह पैसे लेकर फरार हो गया। 25 अप्रैल को आरोपी कथित तौर पर दुकान पर दोबारा आया और उसने फिर से महिला का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।

Published: undefined

बाद में, जब महिला के पति ने उसका मोबाइल फोन चेक किया तो उसने देखा कि आरोपी को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया गया है और उसने इस बारे में महिला से पूछताछ की, तो वह फूट-फूटकर रो पड़ी और उसने पूरी घटना बता दी। इसके बाद, इस जोड़े ने महिला के नाम से व्हाट्सएप पर आरोपी से चैट करके उसके असली इरादों का पर्दाफाश किया। इसके बाद इस पीड़िता ने पति के साथ भद्रावती के पेपर टाउन पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined