अपराध

कोलकाता रेप-हत्या: आरोपी का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI को जांच कराने की मिली मंजूरी

एक अधिकारी ने कहा कि हमने परीक्षण के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की है। लेकिन अभी भी इससे जुड़ी कुछ प्रक्रियाएं बाकी हैं। नियमों के हिसाब से आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना होता है जो उससे पूछेगा कि क्या वह ‘पॉलीग्राफ टेस्ट’ के लिए सहमत है।

कोलकाता रेप-हत्या के आरोपी का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI को जांच कराने की मिली मंजूरी
कोलकाता रेप-हत्या के आरोपी का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI को जांच कराने की मिली मंजूरी फोटोः सोशल मीडिया

कोलकाता की एक अदालत ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के आरोपी संजय रॉय का ‘पॉलीग्राफ टेस्ट’ कराने की सोमवार को अनुमति दे दी। एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सीबीआई ने अभी इस टेस्ट के लिए तारीख तय नहीं की है।

अधिकारी ने कहा कि नियमों के हिसाब से आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना होता है जो उससे पूछेगा कि क्या वह ‘पॉलीग्राफ टेस्ट’ के लिए सहमत है। अधिकारी ने कहा, ‘‘अदालत ने हमें रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति दे दी है। हमने परीक्षण के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की है। लेकिन अभी भी इससे जुड़ी कुछ प्रक्रियाएं बाकी हैं।’’

कोलकाता पुलिस के नागरिक स्वयंसेवक रॉय को इस सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर का शव मिलने के एक दिन बाद 9 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने रॉय को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। हालांकि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 14 अगस्त को सीबीआई को कोलकाता पुलिस से इस मामले की जांच अपने हाथ में लेने का आदेश दिया था।

इस बीच कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की जांच करने वाली सीबीआई की टीम में एजेंसी की महिला अधिकारी सीमा पाहुजा को शामिल किया गया है। पाहुजा 2020 के हाथरस सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच करने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, हाथरस मामले में आरोपी चार लोगों में से तीन को उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने मार्च, 2023 में बरी कर दिया था। चौथे आरोपी संदीप सिसोदिया को गैर-इरादतन हत्या का दोषी पाया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला